ब्रेकिंग

बंद अस्पताल के बाहर तड़पती रही मां, खुले में प्रसव के बाद बच्चे ने तोड़ा दम; डॉक्टर और एएनएम निलंबित

अस्पताल के ताले नहीं खुले, पर नवजात की सांसें बंद हो गईं, सिस्टम की चौखट पर उजड़ी मां की गोद

भक्ति, शक्ति और परंपरा का पावन संगम, अष्टमी पर माँ दुर्गा को अर्पित होगा दिव्य छप्पन भोग

सूरजपुर में 24 घंटे का 'फोटो-सूट' बना क्यूआर कोड अभियान!

शिक्षिका और उनके पुत्र की संदिग्ध मौत का मामला गरमाया: कांग्रेस ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, उच्चस्तरीय जांच की मांग

सूचना

: अवैध कोयला परिवहन करते 1 पिकअप वाहन जप्त, 2 गिरफ्तार...

Admin

Tue, Apr 26, 2022

सूरजपुर. अवैध कोयला परिवहन करते पुलिस ने एक पिकअप वाहन जप्त कर 2 लोगों को गिरफ्तार किया है. मुखबीर की सूचना मिली कि रेहर गायत्री खदान से पिकअप वाहन में दो व्यक्ति चोरी का कोयला लेकर कुरूवां जा रहे है. बिश्रामपुर पुलिस ने सोमवार की रात्रि में कुरूवां मोड़ में घेराबंदी कर पिकअप वाहन क्रमांक यूपी 64 टी 3402 को रोकवाया गया जिनमें 2 व्यक्ति महेन्द्र प्रताप सिंह पिता बाबुलाल निवासी पोड़ी, थाना सूरजपुर एवं दिनेश सिंह पिता नेतराम निवासी पोतका, थाना उदयपुर मिले. वाहन की तलाशी लेने पर उसमें कोयला लोड़ पाया गया, कोयला परिवहन संबंधी दस्तावेज की मांग करने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जो कोयला चोरी का होने की पूर्ण अंदेशा पर धारा 41(1-4) जा.फौ./379 भादवि के तहत कार्यवाही करते हुए ढाई टन कोयला कीमत 17500/- रूपये एवं पिकअप वाहन जप्त कर दोनों को गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें