ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: अवैध धान संग्रहण पर लगातार कार्यवाही, 374 बोरी धान जब्त...

Admin

Thu, Jan 2, 2025

सौरभ द्विवेदी
सूरजपुर.
 जिले में अवैध धान को लेकर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज तहसीलदार लटोरी के नेतृत्व में खाद्य, राजस्व एवं सूरजपुर मंडी के संयुक्त टीम के द्वारा ग्राम कल्याणपुर के मनोहर जायसवाल के पास अवैध रूप से संग्रहित 214 बोरे धान वजन  86 क्विंटल अनुमानित , श्रीमती प्रीति जायसवाल पति दिनेश जायसवाल के पास 250 बोरे वजन 100 क्विंटल लगभग जब्त किया गया है। ग्राम कल्याणपुर में गुलजारी जायसवाल के मकान में धान का अवैध भंडारण की आशंका पर मकान को सील किया गया। इसी क्रम में  लटोरी के मीना सोनी पति प्रमोद सोनी के दुकान से भी 110 बोरे वजन 44 क्विंटल धान जब्त किया गया। कलेक्टरएस जयवर्धन के निर्देशन में एसडीएम प्रतापपुर सहित राजस्व विभाग के टीम द्वारा धान खरीदी केंद्र धवन कार का निरीक्षण किया गया। इस दौरान समिति में पाए गए धान का का भौतिक सत्यापन किया गया जिसमें कुल 16 स्टेक में 84228 बोरी (लगभग 33691.20 क्विंटल ) धान पाया गया जोकि ऑनलाइन प्रदर्शित धान की मात्रा से 2032.40 क्विंटल कमी पाया गया। इस दौरान बारदाना का सत्यापन भी किया गया जिसमें बारदाना की मात्रा ऑनलाइन बचत प्रदर्शित से 5100 नग अधिक पाया गया। इस सम्बन्ध में उचित कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन जिला खाद्य अधिकारी सूरजपुर को भेजा गया है। इसके अलावा भैयाथान एसडीएम द्वारा धान उपार्जन केंद्र बतरा का निरीक्षण किया गया। राजस्व विभाग की अन्य टीम द्वारा धान खरीदी केंद्र सोनगरा का निरीक्षण भी किया गया। इस दौरान उपस्थित 2 कृषकों के द्वारा विक्रय हेतु शेष धान नहीं होना बताए जाने पर लगभग 1 हेक्टेयर का रकबा समर्पण कराया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें