ब्रेकिंग

भास्करपारा कोल खदान में भारी ब्लास्टिंग से ग्रामीणों के घरों में आई दरारें, दहशत का माहौल

अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, चालक की दर्दनाक मौत!

बढ़ती महंगाई और ईंधन के दामों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

मुआवजा राशि और मामूली विवाद बना हत्या का कारण, आरोपी पुत्र गिरफ्तार

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने नवपदस्थ कलेक्टर रेना जमील का किया आत्मीय स्वागत

सूचना

: अश्लील फोटो डालना Facebook पर पड़ा महंगा युवक को

Admin

Sat, Jun 2, 2018

शमरोज खान

सूरजपुर- युवक फेक ID फेसबुक पर बनाकर युवतियों को गंदे फोटो भेजना  फोटो पर अश्लील कमेंट्स भी करना युवक को पड़ा महंगा, नगर की एक युवती के पिछले कई दिनों से परेशान युवती ने कोतवाली थाने में शिकायत  दर्ज कराई,तो वही पुलिस ने आईडी ट्रेस कर युवक को गिरफ्तार कर  जेल भेज दिया!

पुलिस के मुताबिक मूलत: कोटा करगी रोड,बिलासपुर का रहने वाला मोहन सिंह राजपूत कुछ दिनों से सूरजपुर के भैयाथान रोड में किराए के मकान में रह रहा था। यहां वह फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर युवतियों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजता था!

रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर लेने के बाद वह उनके टाइमलाइन पर अश्लील फोटो भेजता था। उसकी ये आदत यहीं खत्म नहीं होती थी वह उन फोटो पर भद्दे कमेंट्स भी करता था। वह सूरजपुर की एक युवती के फेसबुक पर भी कुछ दिनों से अश्लील फोटो भेजकर व भद्दे कमेंट्स कर परेशान कर रहा था। परेशान युवती ने मामले की शिकायत कोतवाली में की थी।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने युवक की आईडी ट्रेस कर  उसे गिरफ्तार कर लिया है।  गया। पुलिस ने युवती की शिकायत  पर धारा 67 सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (संशोधन) 2000 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी मोहन सिंह राजपूत निवासी करगी खुर्द थाना कोटा जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें