ब्रेकिंग

करोड़ों की लागत से बन रहे एकलव्य आवासीय विद्यालय में भ्रष्टाचार का खेल, मानकों को ताक पर रखकर हो रहा निर्माण

हरिजनपारा' का नाम बदलकर 'अंबेडकर पारा' करने की मांग, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

रहवासी इलाके में मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम निगरानी में जुटी

दो मामलों में दूल्हा और माता-पिता सहित 11 लोगों पर FIR दर्ज...

भास्करपारा कोल खदान में भारी ब्लास्टिंग से ग्रामीणों के घरों में आई दरारें, दहशत का माहौल

सूचना

: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पद का दावा आपत्ती 18 अक्टूबर तक...

Admin

Mon, Oct 7, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर.   एकीकृत बाल विकास परियोजना सूरजपुर क्षेत्रान्तर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन के साथ संलग्न दस्तावेजों के आधार पर विकास खण्ड स्तरीय मुल्यांकन समिति द्वारा तैयार अनंतिम (प्रावधिक) चयन सूची सर्व साधारण की सूचना हेतु एतद्द्वारा जारी प्रकाशित की जाती है। इस सूची के विरूद्ध किसी अभ्यर्थी को किसी प्रकार की कोई दावा, आपत्ती हो तो, वे अपना दावा आपत्ती सुसंगत दस्तावेजों के साथ 18 अक्टूबर तक कार्यालयीन समय में अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय में अपना दावा, आपत्ती प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समय अवधि के पश्चात दावा आपत्ति स्वीकार्य नहीं किये जायेंगे। दावा आपत्ति केवल इस कार्यालय में प्रस्तुत करें अन्य कार्यालयों में दावा आपत्ति प्रस्तुत करने पर मान्य नहीं होगा। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि दावा आपत्ती में कोई भी ऐसा नवीन दस्तावेज जो पूर्व में आवेदन के साथ जमा नहीं किया गया है, और दावा आपत्ती के दौरान प्रस्तुत करने से मेरिट लिस्ट प्रभावित हो स्वीकार्य नहीं किये जायेंगे। केवल वही दस्तावेज स्वीकार्य किये जायेंगे। जो आपके आवेदन के साथ संलग्न दस्तावेज को प्रमाणित अथवा स्पष्ट करता हो।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें