ब्रेकिंग

श्री नवयुवक दुर्गा मंडल के अध्यक्ष बने राजेश अग्रवाल ‘राजू’, 19वीं बार मिली जिम्मेदारी

2 लाख की उठाईगिरी करने वाले गिरोह के 2 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.37 लाख नगद व बाइक जब्त

2 मकान तोड़े, फसलें रौंदीं, मंत्री ने मौके पर पहुंचकर दिए मुआवजे के निर्देश

सिलफिली में NSUI और छात्रों ने निकाली पदयात्रा, कॉलेज का घेराव कर सौंपा ज्ञापन

2.5 लाख के नशीले इंजेक्शन सहित 2 गिरफ्तार, कार जब्त ​

सूचना

: आंगनबाड़ी से गैस टंकी चोरी मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार...

Admin

Mon, Oct 7, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. दिन दहाड़े आंगनबाड़ी केन्द्र से गैस टंकी चोरी करने के मामले में बसदेई पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है .आंगनबाड़ी केन्द्र परसापारा की सहायिका हुस्न बानो ने चौकी बसदेई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 05/10/2024 को बच्चों का खाना बनाकर दोपहर में बच्चों को खाना खिलाने के बाद बच्चों को घर पहुंचाने बस्ती तरफ गई थी बच्चों को पहुंचाकर वापस आंगनबाड़ी केन्द्र आई तब वहां उपस्थित बच्चों ने बताया कि 2 व्यक्ति काला रंग के स्कूटी में आए थे और आंगनबाड़ी के अंदर घुसकर गैस टंकी को स्कूटी में लाद कर ले गए। शासन के द्वारा प्रदाय की गई इण्डेन गैस टंकी को अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर लिया गया है। रिपोर्ट आरोपियों के विरूद्ध धारा 331(3), 305(ई) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। बसदेई पुलिस ने मामले की विवेचना के दौरान संदेही तुषार भारती व रोहित कसेरा को तलब कर पूछताछ करने पर दोनों के द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किए। आरोपियों के निशानदेही पर चोरी का गैस टंकी व घटना में प्रयुक्त इलेक्ट्रीक स्कूटी क्रमांक सीजी 15 ईसी 7023 को जप्त कर आरोपी तुषार भारती उर्फ छोटू पिता हरिप्रसाद साहू उम्र 35 वर्ष निवासी मस्जिदपारा सूरजपुर व रोहित कसेरा उर्फ जैकी पिता गोपाल प्रसाद उम्र 23 वर्ष निवासी मस्जिदपारा सूरजपुर को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें