ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: आकांक्षी ब्लॉक प्रतापपुर में 30 सितंबर तक आयोजित होगी विभिन्न गतिविधियां...जिला प्रशासन ने अधिकारियों को सौंपे दायित्व...

Admin

Wed, Aug 28, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर.  आकांक्षी ब्लॉक प्रतापपुर में संपूर्णता अभियान के अंतर्गत कुल 06 सूचकांक के लक्ष्य को 30 सितंबर तक शत प्रतिशत पूर्ण करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन जिला प्रशासन करेगा। सफलतापूर्वक सम्पादित करने के लिए कार्यक्रम के अनुसार नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। जिसके लिए जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू को मुख्य नोडल नियुक्त करते हुए, विभिन्न विभागों को कार्यदायिक सौंपा गया है। संपूर्ता अभियान के तहत 01-07 सितंबर को सभी आंगनबाड़ी केंद्र, सेक्टर व ब्लॉक प्रतापपुर में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया जाएगा। 08 सितंबर राष्ट्रीय साक्षरता दिवस अंतर्गत सभी स्कूलों में प्रभात फेरी चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता व शैक्षणिक संस्थाओं में बुक्स डोनेशन ड्राइव का आयोजन भी किया जाएगा। 17 सितंबर प्रतापपुर ब्लॉक में रोगी सुरक्षा दिवस पर स्वास्थ्य कैम्प लगाए जाएंगें। 25 सितंबर अंत्योदय दिवस पर स्वास्थ्य, कृषि, एनआरएलएम विभाग, जनपद पंचायत प्रतापपुर में विभागों से संबंधित विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए सभी विभाग एवं संबंधित अधिकारियों को उनके दायित्व जिला प्रशासन द्वारा सौंप दिए गए हैं ताकि आकांक्षी ब्लॉक प्रतापपुर में संपूर्णता अभियान को पूर्ण रूप से सफल बनाया जा सके।

रक्तचाप, मधुमेह का किया जा रहा है स्क्रीनिंग...

आकांक्षी ब्लाक प्रतापपुर में सम्पूर्णता अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग के 3 इंडीकेटर्स को शत-शत प्रतिशत संतृप्त करने के लिए ब्लॉक के आयुष्मान आरोग्य मंदिर (प्राथमिक स्वस्थ केंद्र) एवं घर-घर जाकर लोगो की जीवन में परिवर्तन लेन के लिए ए.एन.सी.पंजीकरण, उच्च रक्तचाप, मधुमेह स्क्रीनिंग एवं मौसमी बीमारियों की इलाज फिल्ड पर किया जा रहा है । जिससे सम्पूर्णता अभियान सभी इंडीकेटर्स को तीन महीने के भीतर संतृप्त किया जा सके। आज ब्लाक के सभी केन्द्रों में उच्च रक्तचाप, मधुमेह स्क्रीनिंग कुल 1229 लोगो की स्क्रीनिंग किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें