ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: आकांक्षी ब्लॉक में संपूर्णता अभियान के तहत प्रशिक्षण का आयोजन...

Admin

Sun, Sep 1, 2024

सौरभ द्विवेदी

सुरजपुर.     सम्पूर्णता अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) द्वारा वितीय साक्षरता एवं समावेशन तथा सामुदायिक आधारित सहवहनीय कृषि (CMSA),PRP, CRP, FLCRP  के लिए जनपद पंचायत प्रतापपुर के सभा कक्ष में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण सत्र में दूसरे ब्लॉक के आये (CMSA) के लिए 15 दीदियों को बुलाया गया था जिसमें ब्लॉक के 43 गांव में अभियान चलाया गया जिसमें खेती करने के श्री विधि आधारित जानकारी प्रदान की गई। अपने घर मे  बीज उपचार, नाडेप, वर्मी खाद, देशी जैविक कीटनाशक दवाइयां कैसे बनाया जाता इसके बारे में बताया गया है। साथ मे  ब्रह्मास्त्र, अग्निस्त्र उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। साथ मे अपने घर के आसपास खाली पड़े भूमि में किचन गार्डन कैसे तैयार कर सकते है। एवं पशु विभाग से समन्वय स्थापित कर नई चयनित पशु सखियों को टीकाकरण के विषय में जानकारी दिया गया। इस प्रशिक्षण सत्र में जनपद सीईओ राधेश्याम मिर्झा, श्रीमती अलका कुजूर, ब्लॉक फ़ेलो विनोद कु.प्रजापति उपस्थित थे।

एकीकृत बाल विकास सेवा का प्रशिक्षण सत्र....

आकांक्षी ब्लॉक प्रतापपुर के जनपद पंचायत सभा हॉल में एकीकृत बाल विकास सेवा (ICDS) के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में पोषण ट्रैकर ऐप में 100 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं को पंजीकृत करने और CSAM कार्यक्रम के तहत समर्थ ऐप में बच्चों को नामांकित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया। सत्र में परियोजना अधिकारी, सेक्टर सुपरवाइजर, ABF फेलो और फील्ड वर्कर शामिल हुए। प्रतापपुर ब्लॉक की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को क्लस्टर में विभाजित किया गया, जिसमें प्रत्येक क्लस्टर को प्रशिक्षण दिया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें