ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: आत्म समर्पित नक्सली एवं नक्सल पीड़ित परिवारों को पीएम आवास देने की बैठक सम्पन्न...

Admin

Fri, Dec 6, 2024

सौरभ द्विवेदी
सूरजपुर.
 भारत सरकार द्वारा आत्म समर्पित नक्सली एवं नक्सल पीड़ित परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत् पक्का मकान देने का निर्णय लिया गया है। इस विशेष परियोजना अंतर्गत राज्य स्तर पर 15000 अतिरिक्त आवास की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इस तारतम्य में कलेक्टर एस जयवर्धन की अध्यक्षता में गठित समिति की बैठक सम्पन्न हुई। समिति में पुलिस अधीक्षक, वन मंडलाधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, अपर कलेक्टर, सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग, उप संचालक पंचायत है। जिसमें प्रमुख निर्णय लिए गए। आत्म समर्पित व नक्सल पीड़ित परिवारों की 27 की सूची पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्ति पश्चात् इसका पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा सत्यापन किया गया। तत्पश्चात् 12 पात्र, 15 अपात्र पाए गए है। जिसका समिति द्वारा अनुमोदन उपरांत जिले के वेबसाइट पर प्रकाशन तथा सूची को कलेक्ट्रेट, जिला पंचायत, संबंधित जनपद पंचायत एवं संबंधित ग्राम पंचायत की कार्यालयों में चस्पा किया गया है। जिसका अवलोकन किया जा सकता है साथ ही किसी को आपत्ति हो तो 11 दिसंबर तक जिला पंचायत कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। 12 पात्र हितग्राहियों के सर्वे का कार्य जारी है, राज्य के आगामी निर्देश पश्चात् इनके स्वीकृति/राशि जारी करने का कार्य किया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें