ब्रेकिंग

श्री नवयुवक दुर्गा मंडल के अध्यक्ष बने राजेश अग्रवाल ‘राजू’, 19वीं बार मिली जिम्मेदारी

2 लाख की उठाईगिरी करने वाले गिरोह के 2 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.37 लाख नगद व बाइक जब्त

2 मकान तोड़े, फसलें रौंदीं, मंत्री ने मौके पर पहुंचकर दिए मुआवजे के निर्देश

सिलफिली में NSUI और छात्रों ने निकाली पदयात्रा, कॉलेज का घेराव कर सौंपा ज्ञापन

2.5 लाख के नशीले इंजेक्शन सहित 2 गिरफ्तार, कार जब्त ​

सूचना

: आवासीय बालिका हॉकी खेल अकादमी में चयन के लिए ट्रायल 17 से 19 जुलाई तक...

Admin

Mon, Jul 15, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर.    खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा रायपुर जिले में आवासीय बालिका हॉकी खेल अकादमी सत्र 2024-25 से प्रारंभ किया जा रहा है। आवासीय हॉकी खेल अकादमी हेतु खिलाड़ियों के चयन के लिए खेल अकादमी संचालन नियम 2014 के अनुसार राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन 17 से 19 जुलाई 2024 तक प्रातः 7ः00 बजे से किया जायेगा। उक्त चयन ट्रायल में 13-17 आयु वर्ग के राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्षन करने वाली हॉकी बालिका खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा। खेल अधिकारी श्रीमती आरती पाण्डेय ने बताया कि राज्य स्तरीय चयन ट्रायल रायपुर में चयनित खिलाडियों को अकादमी में प्रवेश मिलेगा। चयनित खिलाड़ियों को आवास, भोजन, शैक्षणिक व्यय, खेल परिधान, दुर्घटना बीमा, खेल प्रशिक्षण की सुविधाएं, खेल विभाग द्वारा निःशुल्क उपलब्ध करायी जायेगी। अधिक जानकारी हेतु कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग सूरजपुर तथा मो.नंबर-6260027676 में कार्यालयीन समय पर संपर्क कर सकते है।   

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें