ब्रेकिंग

बंद अस्पताल के बाहर तड़पती रही मां, खुले में प्रसव के बाद बच्चे ने तोड़ा दम; डॉक्टर और एएनएम निलंबित

अस्पताल के ताले नहीं खुले, पर नवजात की सांसें बंद हो गईं, सिस्टम की चौखट पर उजड़ी मां की गोद

भक्ति, शक्ति और परंपरा का पावन संगम, अष्टमी पर माँ दुर्गा को अर्पित होगा दिव्य छप्पन भोग

सूरजपुर में 24 घंटे का 'फोटो-सूट' बना क्यूआर कोड अभियान!

शिक्षिका और उनके पुत्र की संदिग्ध मौत का मामला गरमाया: कांग्रेस ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, उच्चस्तरीय जांच की मांग

सूचना

: इस समस्या का नही है समाधान...जरा बारिश से तालाब बन जाता है मोहल्ला...अधिकारी व जनप्रतिनिधि बने मुकदर्शक...

Admin

Sat, Jun 25, 2022

राजेश सोनी
सूरजपुर. जिला मुख्यालय का बड़कापारा के वार्ड 17 का हालबेहाल है 3 वर्षो से वार्डवासी पानी निकासी की समस्या से ग्रस्त है यहा जरा सी बारिश से मोहल्ला का सडक तालाब बन जाता है कई अधिकारी जनप्रतिनिधि आये और गये लेकिन समस्या जस का तस बना हुआ है. मोहल्ले के घरों में पानी घुस रहा तो वही आने जाने वाले लोग परेशान है आज फिर से हुई कुछ देर की बारिश से बड़कापारा का वार्ड 17 मोहल्ला पानी से सराबोर हो कर तालाब बन गया है ऐसा पहली बार नही हुआ.जरा सी भी बारिश होती है तो यह सड़क तालाब बन जाता है जिससे मोहल्ले वासी परेशान हो जाते है इस सड़क में चलना मुश्किल हो जाता है.ऊपर से घरों से निकलने वाला बदबूदार पानी से मोहल्ले के लोग परेशान है जो कई तरह के बीमारियो को आमंत्रित कर रहा है. मोहल्ले में रहने वालों ने कई बार नगर सरकार सहित जिला प्रशासन से गुहार लगाते थक गए लेकिन आज तक वार्ड वासियो की समस्या दूर नही हो पाई. लोगों के घरो में पानी घुस रहा, मिटटी के कच्चे मकान सीपेज से दहने की कगार पर खड़े हैं. वार्ड क्रमांक 17 की समस्या आम से खास लोगों सहित सभी वाकिफ है लेकिन अभी तक समस्या का हल निकालने में अभी तक नाकाम रहे है हालांकि राजस्व की टीम सहित नपा अमला कई बार गये और पानी निकासी की समस्या को दूर करने की कोशिश भी की लेकिन यह फिर से नाकाफी रहा. एक बार फिर हुई बारिश से मोहल्ले की सडक तालाब बन गया लोेग परेशान है पानी भरे सडक पर वाहन सवार गिर रहे है लोग जख्मी हो रहे…बहरहाल आज राजस्व की टीम मौके पर पहुची और चलते बनी…पुनः वही हाल..?

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें