ब्रेकिंग

1000 रुपये के पंप पर कानून की फजीहत, आरोपियों को जूतों की माला पहनाकर निकाला जुलूस

बंद अस्पताल के बाहर तड़पती रही मां, खुले में प्रसव के बाद बच्चे ने तोड़ा दम; डॉक्टर और एएनएम निलंबित

अस्पताल के ताले नहीं खुले, पर नवजात की सांसें बंद हो गईं, सिस्टम की चौखट पर उजड़ी मां की गोद

भक्ति, शक्ति और परंपरा का पावन संगम, अष्टमी पर माँ दुर्गा को अर्पित होगा दिव्य छप्पन भोग

सूरजपुर में 24 घंटे का 'फोटो-सूट' बना क्यूआर कोड अभियान!

सूचना

: उमापुर धान उर्पाजन केन्द्र के खरीदी प्रभारी निलंबित...

Admin

Fri, Jan 14, 2022

सूरजपुर. उमापुर धान उर्पाजन केन्द्र के प्रभारी गीता प्रसाद राजवाड़े को निलंबित किया गया है विगत दिनो धान खरीदी केन्द्र से ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी द्वारा मेसर्स गणेश सत्या राईस मिल को जारी डी.ओ. क्र0 2021123701477 के माध्यम से धान परिदान तथा समिति द्वारा जारी डिलीवरी मेमो क्र0 आईएम नं. 37000301212200017 में मोटा धान 700 बोरा के स्थान पर 512 बोरे लोड़ होना पाया गया. जिसमें 188 बोरे धान कम होना पाया गया तथा फड़ का भौतिक सत्यापन करने पर 49446 बोरे धान होना पाया गया जिसमें से 1723 बोरे धान का वजन 689.2 क्विंटल की कमी पाई गई जिसका कुल मूल्य 13,37,048 रूपये अनुमानित शासन को आर्थिक क्षति पहुॅचाने का कार्य किया गया है. उपरोक्त कृत्य छ0ग0 सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के विपरीत होने एवं शासकीय कार्य में घोर अनियमितता किये जाने के कारण गीता प्रसाद राजवाड़े ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है. साथ ही इनके द्वारा खरीदी किये गये धान में किसी प्रकार का शार्टेज होने पर शार्टेज धान की राशि इनसे वसूली किया जायेगा तथा निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय उप संचालक कृषि, जिला सूरजपुर में निर्धारित किया गया है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें