ब्रेकिंग

मां दुर्गा के पंडाल से दानपेटी और कुर्सियां पार, चोरों ने माता के आगे भी नहीं टेके घुटने

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूरजपुर में मरे हुए किसान को दिया 1.29 लाख का लोन, अब बेटे से मांगा जा रहा 'मुर्दे का ब्याज'

सूचना

: उसना चावल मिल को हटानें के लिए 04 ग्राम पंचायत के ग्रामीण हुए लामबंद....नरेशपुर चौक पर धरना प्रदर्शन कर किया चक्का जाम.....

Admin

Mon, Nov 2, 2020

सूरजपुर-जनपद पंचायत सूरजपुर के अंतर्गत चार ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने आज भैयाथान रोड़ स्थिती नरेशपुर चौक पर नारेबाजी कर चक्काजाम किया। वही प्रशासनिक अधिकारी के मौजुदगी पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा। उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत डुमरिया व नरेशपुर के बीच उसना चावल का मिल विगत 4 वर्षो से संचालित है जिसके कारण नरेशपुर, डुमरिया सहित नेवरा व पसला में भी उसना मिल का प्रदूषण चार ग्राम पंचायतो मे फैल रहा था। जिसके कारण ग्रामीणो के खेत मे लगे फसल सहित गांव के रिहायशी क्षेत्र में इसका बुरा असर पड़ रहा था। ग्रामीणो ने बताया कि प्रत्येक दिन उन्हें मिल के दुषित वातावरण मे जीवन यापन करना पड़ रहा है, यही नही मिल से निकल रहें गंदे पानी ग्रामीणों के खेतो पर बहने के कारण खेत में लगे फसल भी बर्बाद होनें के कगार पर है, हालाकि ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कलेक्टर से विगत 31 अगस्त 2020 को करतेे हुए कहा था कि उसना चावल मिल को तत्काल ग्राम के रिहायशी क्षेत्र से हटाया जायें, लेकिन प्रशासन के द्वारा कार्रवाही नही करनें पर प्रभावित चार ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने सोमवार को भैयाथान रोड़ के नरेशपुर चौक पर धरना प्रर्दशन कर आधा घंटा तक चक्का जाम किया।
भारी वाहनों के कारण सड़क हुआ जर्जर........
आंदोलित ग्रामीणो ने बताया कि नरेशपुर व डुमरिया मार्ग पर स्थित उसना चावल मिल के कारण भारी वाहनों का आवागमन प्रति समय होता है जिसके कारण नरेशपुर व डुमरिया मार्ग जर्जर हो गया है, बारिश दिनों में उक्त राह पूर्ण रूप से बाधित हो जाता है, ग्रामीणों ने दिए ज्ञापन में बताया कि तत्काल मिल को नही हटाया गया व जर्जर हुए मार्ग को नही बनाया गया तो चार ग्राम पंचायत के ग्रामीणों के द्वारा उग्र प्रदर्शन किया जायेगा| आज के आन्दोलन में जिला पंचायत सदस्य कुलदीप बिहारी, शशि सिंह, जनपद अध्यक्ष जगलाल सिंह, बीडीसी रज्जेलाल राजवाडे, ग्राम डुमरिया के सरपंच आलोक सिंह, नरेशपुर सरपंच किरण सिंह, पसला सरपंच सीता सिह, नवगई सरपंच संतलाल उर्रे, पीढा सरपंच लवकेश सिह, सहित डुमरिया, नेवरा, नवगई, पसला सहित नरेशपुर के सैकडो ग्रामीण मौजुद थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें