ब्रेकिंग

मां दुर्गा के पंडाल से दानपेटी और कुर्सियां पार, चोरों ने माता के आगे भी नहीं टेके घुटने

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूरजपुर में मरे हुए किसान को दिया 1.29 लाख का लोन, अब बेटे से मांगा जा रहा 'मुर्दे का ब्याज'

सूचना

: एक साल बाद भी चोरी हुई वाहन का पता नहीं.....ले लिए 5 हजार रूपये....

Admin

Wed, Oct 21, 2020

सूरजपुर- कोतवाली में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक पर चोरी की बाइक वापस दिलाने के नाम पर पैसा लेने का आरोप एक ग्रामीण ने लगाते हुए इसकी शिकायत आईजी को दी है। ग्राम नयनपुर के धर्मसाय यादव ने आईजी सरगुजा के नाम दिए शिकायत में बताया है कि अगस्त 2019 में महँगाव से उसकी बाइक चोरी हो गई थी ,जिसकी शिकायत उसने यहाँ कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी । शिकायत में कहा गया है कि पहले तो उसे शिकायत की पावती नही दी जा रही थी और बाद में कोतवाली में पदस्थ एक मुंशी ने 5 हजार रुपये इस नाम पर ले लिए की उसकी गाड़ी खोज कर वापस दिला देगा। लेकिन साल भर बाद भी गाड़ी नही मिली तो अब मुंशी द्वारा कहा जा रहा कि चोरी की बजाए दुर्घटना बताने पर उसे इंश्योरेंस से पूरा पैसा मिल जाएगा अब यह बताने के लिए भी पैसो की मांग की जा रही है साथ ही चोरी के मामले को दूसरा रूप देकर खात्मे की कोशिश की जा रही है। ग्रामीण का यह भी आरोप है कि उसे आशंका है कि चोरों से मिल कर उक्त मुंशी द्वारा उक्त फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। जिसकी जांच कर कार्रवाई के साथ पैसा वापस दिलाने तथा बाइक की पतासाजी कराने की मांग की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें