ब्रेकिंग

मां दुर्गा के पंडाल से दानपेटी और कुर्सियां पार, चोरों ने माता के आगे भी नहीं टेके घुटने

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूरजपुर में मरे हुए किसान को दिया 1.29 लाख का लोन, अब बेटे से मांगा जा रहा 'मुर्दे का ब्याज'

सूचना

: ऐसा क्या हुआ कि अस्पताल के बाहर चिकित्सक करने लगे इलाज..चिकित्सको ने अस्पताल के बाहर ओपीडी लगाकर दर्ज कराया विरोध..

Admin

Fri, Oct 26, 2018

विक्की तिवारी

बेमेतरा घटना में कार्यवाही ,चिकित्सको के सुरक्षा सहित अन्य मांगों का सौपा ज्ञापन...

सूरजपुर- बेमेतरा में महिला चिकित्सक के साथ पुलिस अधिकारी द्वारा किए गए दुव्र्यवहार के मामले को लेकर आज जिला चिकित्सालय के डाॅक्टरों ने बाहर ओपीडी लगाकर मरीजों का ईलाज करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया है। बुधवार को छ.ग. डाॅक्टर एसोशिएसन के बैनर तले जिला चिकित्सालय के अस्पताल अधीक्षक और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन सौंप मामले में अस्पतालों में कार्यरत चिकित्सकों के साथ अक्सर मरीजों के परिजनों के द्वारा मारपीट व अभद्र व्यवहार की घटना लगातार बढ़ रही है। इसी प्रकार की घटना 14 अक्टूबर को बेमेतरा जिला चिकित्सालय में पदस्थ महिला चिकित्सक के साथ मारपीट की घटना के बाद से चिकित्सकों में अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। इस मामले को लेकर पूर्व में प्रदेश भर के चिकित्सक विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं। बावजूद इसके आज तक संबंधित डीएसपी पर किसी प्रकार की कार्रवाई न होने से चिकित्सकों में रोष है। चिकित्सकों ने कहा है कि जिस ढंग से भय की स्थिति बनी हुई है, उस स्थिति में चिकित्सालयों में सेवा देने को लेकर चिंतित है। ज्ञापन में छ.ग. चिकित्सा सेवक तथा चिकित्सा सेवा संस्थान अधिनियम 2016 को सख्ती से लागू करने की मांग की गई है। आज के विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से डाॅ. अजय मरकाम, डाॅ. आदित्य राजवाड़े, डाॅ. गरिमा सिंह, डाॅ. आनंद मोहन त्रिपाठी, डाॅ. रश्मि, डाॅ. तनवी तिग्गा, डाॅ0 दीपक जायसवाल, डाॅ. राजेश कुमार, डाॅ. तेरस कंवर, डाॅ. स्मृति जायवाल, डाॅॅ. सीमा गुप्ता सहित अन्य स्टाफ शामिल थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें