ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: ओड़गी के मंगल भवन में दिव्यांग शिविर व स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन...

Admin

Fri, Sep 20, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. जिला स्तरीय दिव्यांग शिविर एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन जनपद पंचायत ओड़गी के मंगल भवन में किया गया। जिसमें दिव्यांगजनो के चिन्हांकन व परीक्षण कर दिव्यांगता प्रमाण पत्र एव यूडीआईडी कार्ड बनाया गया साथ ही स्वास्थ्य शिविर में एनसीडी स्क्रीनिंग, सिकलेल, टीवी ,कुष्ठ तथा मोतियाबिंद सहित आयुष्मान नवीन कार्ड, मानशिक रोगी का पहचान किया गया। शिविर में कुल 252 हितग्राही का पंजीयन किया गया। जिसमें से दिव्यांगता प्रमाण पत्र 96, यूडीआईडी कार्ड 24, एनसीडी स्क्रीनिंग-15, मानसिक रोगी-35, मोतियाबिंद मरीजो की संख्या-09, नाक, कान, गला-13, चर्म रोग-2, टीवी जाँच-15, सामान्य मरीजों की उपचार एवं निदान -47 का किया गया। इस दौरान जिला मेडिकल बोर्ड एवं मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ डॉक्टरों, अधिकारियों, समाज कल्याण के उप संचालक, सीईओ जनपद पंचायत ओड़गी, बीएमओ, एडीओ बीपीएम व ड्यूटी में लगाये गए चिकित्सक अधिकारी, कर्मचारी मितानिन कार्यक्रम के बीसी/एमटी सहित स्वास्थ्य विभाग एवं पंचायत विभाग के अधिकारी व कर्मचारी सभी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें