ब्रेकिंग

श्री नवयुवक दुर्गा मंडल के अध्यक्ष बने राजेश अग्रवाल ‘राजू’, 19वीं बार मिली जिम्मेदारी

2 लाख की उठाईगिरी करने वाले गिरोह के 2 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.37 लाख नगद व बाइक जब्त

2 मकान तोड़े, फसलें रौंदीं, मंत्री ने मौके पर पहुंचकर दिए मुआवजे के निर्देश

सिलफिली में NSUI और छात्रों ने निकाली पदयात्रा, कॉलेज का घेराव कर सौंपा ज्ञापन

2.5 लाख के नशीले इंजेक्शन सहित 2 गिरफ्तार, कार जब्त ​

सूचना

: कंप्यूटर का प्रशिक्षण कर रहे छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र...

Admin

Mon, Jul 15, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर.    शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनपुर में नीट फाऊंडेशन एवं इंडस टावर के संयुक्त तत्वाधान में डिजिटल ट्रांसफॉरमेशन वेन के द्वारा कंप्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें भूलन सिंह मरावी विधायक प्रेमनगर, विजय सिंह सरपंच ग्राम पंचायत सोनपुर सहित विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामानुजनगर पंडित भारद्वाज, अजीत कुमार गुप्ता प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनपुर, रमेश कुमार गुप्ता प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल पटना, जितेंद्र राठौर प्रशिक्षण के प्रभारी की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विधायक ने बच्चों से सीधा संवाद कर उनके भविष्य के लक्ष्य के बारे में जानकारी ली गई तथा उन्हें नए उत्साह के साथ पढ़ने हेतु प्रेरित किया गया। नव प्रवेशी छात्राओं को चंदन तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर पुस्तक वितरित किया गया तथा कंप्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंत में विधायक ने वृक्षारोपण किया, कार्यक्रम का संचालन राकेश कुमार गौतम व्याख्याता के द्वारा किया गया कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक, पालक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें