ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: कनकपुर, जयनगर धान उपार्जन केंद्र का कलेक्टर ने किया निरीक्षण,स्कूल आंगनबाड़ी केंद्र का भी किया निरीक्षण...

Admin

Thu, Nov 21, 2024

सौरभ द्विवेदी
सूरजपुर.  जिले के कलेक्टर एस जयवर्धन ने सूरजपुर ब्लॉक के अंतर्गत सिलफिली, पंडोनगर और जयनगर क्षेत्र का दौरा धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया गया । उन्होंने प्राथमिक शाला कनकपुर का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने विद्यालय में शिक्षकों की उपलब्धता, शिक्षकों एवं बच्चों की उपस्थिति , बच्चों के पढ़ाई के स्तर की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों की क्लास भी ली। बच्चों से बातचीत कर उन्होंने उनकी समस्याओं को जाना और स्कूल की समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र पांडोनगर का निरीक्षण कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से बच्चों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पडोनगर राष्ट्रपति भवन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पण्डो समुदाय के लोगों से बातचीत कर उनके समस्याओं का जाना और इसके लिए सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सिलफिली के समीप पहाड़ गांव पर्यटन केंद्र का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।इस दौरान उन्होंने लटोरी तहसील एवम उप तहसील पिलखा अंतर्गत कनकपुर और जयनगर के धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को धान खरीदी कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु धान खरीदी केंद्र में सभी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित हो इसके लिए सतत मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। श्री जयवर्धन ने धान खरीदी केंद्र में किसानों से खरीदे गए धान के बारदाने का अवलोकन कर धान के गुणवत्ता को परखा, इसके साथ ही धान की नमी का आर्द्रता माप यंत्र में अवलोकन भी किया। उन्होंने समिति प्रबंधक एवं कर्मचारियों को वास्तविक किसानों के रकबे की धान की खरीदी हेतु जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।  दौरे के दौरान कलेक्टर श्री जयवर्धन ने आत्मानंद विद्यालय जयनगर का भी निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने आत्मानंद विद्यालय में उपलब्ध सुविधाएं, शिक्षकों की उपस्थिति, बच्चों के शैक्षणिक स्तर के सम्बन्ध में जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें