ब्रेकिंग

मां दुर्गा के पंडाल से दानपेटी और कुर्सियां पार, चोरों ने माता के आगे भी नहीं टेके घुटने

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूरजपुर में मरे हुए किसान को दिया 1.29 लाख का लोन, अब बेटे से मांगा जा रहा 'मुर्दे का ब्याज'

सूचना

: करोड़ो की संपत्ति है इन दोनों प्रत्याशियों के पास....

Admin

Fri, Nov 2, 2018
सूरजपुर- निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा आम निर्वाचन 2018 हेतु प्राप्त संपत्ति ब्यौरा के आधार पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्रीमती रजनी रविशंकर त्रिपाठी के पास स्वयं की आय 33 लाख 69 हजार 751 रूपये तथा अचल संपत्ति के रूप में जंगम आस्तियां कुल मूल्य 02 करोड़ 08 लाख 40 हजार 371 रूपये, स्थावर आस्तियां कुल मूल्य 42 लाख 86 हजार 99 रूपये है।  इसी प्रकार विजय प्रताप सिंह के स्वयं के नाम पर 1 लाख 65 हजार 150 रूपये, पत्नि के नाम पर 2 लाख 97 हजार 860 रूपये, स्वयं के नाम में कृषि भूमि का मूल्य सूरजपुर में 1 करोड़ 64 लाख 43 हजार रूपये, ग्राम सोनपुर में 56 लाख रूपये, गैर कृषि भूमि ग्राम इन्दरपुर में 05 लाख रूपये, ग्राम गोपालपुर में 30 लाख रूपये, पत्नि के नाम पर कृषि भूमि का मूल्य सूरजपुर में 3 लाख 37 हजार 661 रूपये व 82 लाख 21 हजार 500 रूपये, स्वयं के नाम पर जंगम आस्तियां कुल मूल्य 13 लाख 97 हजार 297 रूपये, पत्नि के नाम पर 4 लाख 37 हजार 11 रूपये एवं स्थावर आस्तियां में श्री विजय प्रताप के नाम पर 5 करोड़ 48 लाख 92 हजार 800 रूपये, पत्नि के नाम में 1 करोड़ 55 लाख 30 हजार 461 रूपये, विरासती जमीन का मूल्य 1 करोड़ 80 लाख 40 हजार रूपये तथा श्री विजय प्रताप सिंह के पास एक स्कार्पियों व एक ट्रैक्टर है। श्री सिंह के पास 39 ग्राम सोना व 15 ग्राम चांदी एवं पत्नि के पास 104 ग्राम सोना व 250 ग्राम चांदी है तथा  विजय प्रताप सिंह के नाम पर बैंक वित्तीय संस्थाओं से ऋण राशि 7 लाख 13 हजार 943 रूपये है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें