ब्रेकिंग

नारी सशक्तिकरण से सुपोषित समाज तक, युवा साथी फाउंडेशन का महासंकल्प

शिक्षा विभाग का कीर्तिमान, अब स्कूल की छत से बरसेगा 'ज्ञान' का पानी

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

सूचना

: कर्वधा की घटना को लेकर विहिप ने किया धरना प्रदर्शन...तो वही बगल में केन्दीय मंत्री करती रही नृत्य...

Admin

Tue, Oct 12, 2021

राजेश सोनी
सूरजपुर. जिला मुख्यालय में आज कर्वधा की घटना को लेकर राष्ट्रीय स्वंम सेवक संघ के समस्त अनुंसगिक संगठन व हिन्दु संगठनों के द्वारा पुराना बस स्टैन्ड के सामने धरना प्रदर्शन किया जा रहा था तो उसी दौरान बस स्टैन्ड के अंदर केन्द्रीय राज्य मंत्री के द्वारा उराव समाज का सम्मेलन करमा महोत्सव किया जा रहा था. जिसको लेकर आज भाजपा दो भागो में बटी नजर आई, जो नगर में आज चर्चा का विषय बना रहा. राजनैतिक दलो के लोग हैरान रह गये जब संघ के कार्यक्रम के ठीक सामने से केन्दीय राज्य मंत्री का काफिला गुजर गया, लोग सोचे श्रीमति रेणुका सिह धरना स्थल पर आ रही है पर उन्होने तो इस कार्यक्रम को दर किनार करते हुये अपना अलग कार्यक्रम आयोजित किया था. जबकि कर्वधा मामले को लेकर पुरे प्रदेश में संघ सहित भाजपा पुरी मुस्तैदी के साथ इस मामले को उठाने में लगी हुई है हर जिला ब्लाक तक धरना प्रदर्शन कर सरकार के विरुद्ध हल्ला बोल कर रही है इस परिस्थिति में प्रदेश से एक मात्र मोदी मंत्री मंडल में स्थान प्राप्त करने वाली सरगुजा सासंद के द्वारा उनके जिले के धरना प्रदर्शन को दर किनार करना कही महंगा साबित न हो जाये. कर्वधा मामले को लेकर प्रदर्शन में संघ के सभी संगठन शामिल रहे जिसमें भाजपा से पूर्व गृह मंत्री राम सेवक पैकरा, भाजपा नेता आर के शुक्ला, बाबुलाल अग्रवाल सहित जिले के सभी प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुये और सरकार के विरुद्ध जमकर भडास निकाली.
कर्वधा को लेकर भाजपा उतनी ही गंभीर पर केन्दीय मंत्री नृत्य में लगी रही
जिला मुख्यालय में आज अजीब परिस्थियां देखने को मिली कि विहिप के साथ भाजपा कर्वधा मामले को लेकर बहुत गंभीर दिखी तो धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के ठीक पीछे केन्दीय राज्य मंत्री उरांव समाज के महोत्सव में नृत्य करती नजर आई.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें