ब्रेकिंग

1000 रुपये के पंप पर कानून की फजीहत, आरोपियों को जूतों की माला पहनाकर निकाला जुलूस

बंद अस्पताल के बाहर तड़पती रही मां, खुले में प्रसव के बाद बच्चे ने तोड़ा दम; डॉक्टर और एएनएम निलंबित

अस्पताल के ताले नहीं खुले, पर नवजात की सांसें बंद हो गईं, सिस्टम की चौखट पर उजड़ी मां की गोद

भक्ति, शक्ति और परंपरा का पावन संगम, अष्टमी पर माँ दुर्गा को अर्पित होगा दिव्य छप्पन भोग

सूरजपुर में 24 घंटे का 'फोटो-सूट' बना क्यूआर कोड अभियान!

सूचना

: कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी सहित विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का किया औचक निरीक्षण...बारदानों के लिए मिलेगा 25 रुपए प्रति बारदाना…

Admin

Thu, Dec 2, 2021

अजय सोनी
सूरजपुर.  जिले के कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने कृषि मंडी धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया जहाँ छुटपुट समस्या सामने आने के बाद प्रबंधन को सभी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए. उन्होंने खरीदी के तमाम व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर टोकन काटने की जानकारी ली साथ ही सभी किसानों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो उसे ध्यान में रखकर व्यवस्था निरंतर बनाए रखने के निर्देश दिए. इस दौरान श्री सिंह ने धान की गुणवत्ता का नमी मापी यंत्र से बारीकी से अवलोकन कर किसानों से चर्चा किया ने बताया कि किसानों को पुराने बरदाना  के 25 रुपए दिए जाएंगे,इसके अलावा बताया कि जिले में पिछले साल 48 धान खरीदी केंद्र थे जबकि इस साल और 2 नये धान खरीदी केंद्र बनाने के बाद जिले में कुल 50 धान खरीदी केंद्र हो गए हैं जहाँ सभी धान खरीदी केन्दों में पहले दिन से धान खरीदी हुई है,जिले में पहले दिन  1300 किसानों से 3 हजार क्विंटल धान की खरीदी हुई है तो वहीं केंद्र में धान बेचने आने वाले किसानों ने भी केंद के व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें