ब्रेकिंग

करोड़ों की लागत से बन रहे एकलव्य आवासीय विद्यालय में भ्रष्टाचार का खेल, मानकों को ताक पर रखकर हो रहा निर्माण

हरिजनपारा' का नाम बदलकर 'अंबेडकर पारा' करने की मांग, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

रहवासी इलाके में मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम निगरानी में जुटी

दो मामलों में दूल्हा और माता-पिता सहित 11 लोगों पर FIR दर्ज...

भास्करपारा कोल खदान में भारी ब्लास्टिंग से ग्रामीणों के घरों में आई दरारें, दहशत का माहौल

सूचना

: कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में रेड क्रॉस सोसायटी की बैठक,जनरल सेक्रेटरी एम के राऊत भी थे उपस्थिति...

Admin

Sun, Aug 25, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. कलेक्टर सभा कक्ष में राज्य रेडक्रॉस सोसायटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सह जनरल सेक्रेटरी एम के राऊत की अध्यक्षता में जिला रेडक्रॉस पदाधिकारियो की बैठक हुई। जिसमें राज्य रेडक्रॉस  समिति के  चेयरमेन अशोक अग्रवाल , जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू, डॉ कपिल देव पैकरा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सूरजपुर ,सिविल सर्जन अस्पताल अधीक्षक डॉ अजय मरकाम उपस्थित थे। बैठक में जिला शाखा रेड क्रॉस की वर्तमान गतिविधि में चर्चा कर सदस्यता अभियान चलाए जाने , रेड क्रॉस जिला कार्यालय स्थापित करने के एवं रेड क्रॉस दवा दुकान जिला चिकसालय में संचालित करने  एवं अधिक से अधिक प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण एवं स्कूलों और महाविद्यालय में रेड क्रॉस का गठन सत प्रतिशत करने का निर्देश दिये गए। श्री राऊत ने रेड क्रॉस सोसाइटी में जनप्रतिनिधियों सहित हाई स्कूल से लेकर कॉलेज के छात्र-छात्राओं को सदस्य बनने पर जोर दिया ताकि सदस्यों के मन में दुर्घटना एवं आपदा के दौरान प्राथमिक सहायता कर मानवता निष्पक्षता का भाव पैदा हो एवं एवं पुलिस विभाग में नगर सैनिक यातायात पुलिस ,ग्राम पंचायत स्तर पर सचिव, सरपंच कोटवार को प्राथमिक उपचार हेतु प्रशिक्षण देने पर जोर दिया वही रेड क्रॉस सोसाइटी के अंतर्गत शहरी एवं ग्रामीण पंचायत स्तर अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने के साथ उन्हें फर्स्ट एंड प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी एवं रेड क्रॉस से संबंधित कार्यों से अवगत कराते  हुए रेडक्रॉस सोसाइटी के अंतर्गत जिले में प्रबंध समिति का गठन करने का निर्देश दिए|सीएमएचओ डॉक्टर कपिल देव पैकरा ने बैठक में जिले में संचालित रेड क्रॉस  की गतिविधियों के विषय में जानकारी  देते हुए बताया कि जिले में दो संरक्षक एवं 381आजीवन सदस्य हैं वहीं जिले में रेड क्रॉस से 6 एम्बुलेंस एवं 2 शव वाहन संचालित है एवं समय-समय पर कैंसर के मरीज एवं  अन्य आवश्यक लोगों  को चिकित्सा सुविधा हेतु आर्थिक सहायता भी दी जाती है। बैठक में राज्य रेड क्रॉस समिति के प्रभारी समीर यादव डॉ जग सांई सारुता ,विकास अग्रवाल, ओमकार पांडे,  रजनीश गर्ग, पवन अग्रवाल, लक्षण धारी सिंह, संजीत सिंह एवं जिला रेड क्रॉस समिति के सदस्य व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें