ब्रेकिंग

राख के नीचे सुलगता आक्रोश, पुलिस की धरपकड़ शुरू, निर्दोष फंसे तो थाने के घेराव का अल्टीमेटम

मां दुर्गा के पंडाल से दानपेटी और कुर्सियां पार, चोरों ने माता के आगे भी नहीं टेके घुटने

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूचना

: कानूनी प्रावधानों से रूबरू हुए बस्तामुक्त विद्यालय के विद्यार्थी

Admin

Thu, Aug 2, 2018
शमरोज खान सूरजपुर- बस्तामुक्त विद्यालय माध्यमिक शाला रुनियाडीह में जिला विधिक साक्षरता के तहत कानूनी बातों को बताने के लिए पुनीत राम गुरुपंच व्यावहारिक न्यायाधीश वर्ग-1 सूरजपुर एवम शिव प्रकाश त्रिपाठी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर आए, जिनका स्वागत संस्था प्रमुख सीमांचल त्रिपाठी द्वारा किया गया। पुनीत राम गुरुपंच ने बच्चों को विधिक साक्षरता अंतर्गत विधिक बातों को विस्तार से बताया। आपके द्वारा बच्चों को संबोधित करते हुए बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम, बालश्रम, बाल विवाह जैसे अपराधों को बताया। इन अपराधों से होने वाली सजा को बताते हुए समाज में होने वाले इन अपराधों को टोल फ्री नंबर 181 सखी वन स्टॉप सेंटर तथा बाल विवाह निषेध हेतु 1098 पर कॉल करके बताने हेतु प्रेरित किया।वहीं शिव प्रकाश त्रिपाठी के द्वारा गुड टच- बैड टच, मद्यपान निषेध, बालश्रम के कानून को विस्तार से बताते हुए कानून को तोड़ने वाले व्यक्ति को होने वाली सजा के बारे में बताया तथा उपस्थित बच्चों को अपराध से बचने हेतु प्रेरित किया। न्यायाधीशों के द्वारा संस्था के महिला शिक्षकों को संस्था की बालिकाओं को बैड टच के बारे में विस्तार से बताने को प्रेरित किया ताकि यदि उनके साथ किसी प्रकार की समस्याओं आए तो वे अपने माता-पिता को बता सके।इस दौरान संस्था के शिक्षक एम टोप्पो, तिलेश्वरी राजवाड़े, रिजवान अंसारी व विद्यावती सिंह सक्रिय रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें