ब्रेकिंग

सूरजपुर में मरे हुए किसान को दिया 1.29 लाख का लोन, अब बेटे से मांगा जा रहा 'मुर्दे का ब्याज'

राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया सरल करने मुख्यमंत्री से मांग, सरपंच संघ ओड़गी ने सौंपा ज्ञापन

पैरेंट्स मीटिंग से पिता के साथ लौट रही 13 वर्षीय रिद्धिमा की मौके पर मौत, अनियंत्रित ट्रैक्टर ने कुचला

सूरजपुर के ‘स्नेह संबल’ ने बदली उपेक्षित बुजुर्गों की दुनिया, जिला प्रशासन ने नवाजा

1000 रुपये के पंप पर कानून की फजीहत, आरोपियों को जूतों की माला पहनाकर निकाला जुलूस

सूचना

: कानून की जानकारी होगी तो रूकेंगे महिला अपराध...

Admin

Fri, Dec 9, 2022

सूरजपुर. जिले ने महिला हिंंसा समाप्त करनेे के उद्देश्य से जिले के विकासखण्ड प्रेमनगर के शासकीय कन्या हाई स्कूल नवापारा कला की बालिकाओं को समाज में महिलाओं के विरूद्ध हो रही घटनाओं एवं हिंसाओं के संबंध में जागरूक करने के उद्देश्य से एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिला हिंसा साइबर क्राइम, कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न, सखी वन स्टॉप सेंटर एवं महिलाओं से संबंधित सभी प्रकार के अपराध के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। नवा बिहान योजना अंतर्गत महिला सरंक्षण अधिकारी श्रीमती इन्द्र कुमारी चौबे के द्वारा घरेलु हिंसा से सरंक्षण अधिनियम 2005 की जानकारी दी गयी। सखी वन स्टॉप सेंटर से केस वर्कर श्रीमती कविता मंडल के द्वारा सखी के उद्देश्यों एवं दी जाने वाली आवश्यक सेवाएं एवं महिला हेल्प लाइन नम्बर 181 की जानकारी दी गयी। बाल संरक्षण अधिकारी सुश्री प्रियंका सिंह के द्वारा बच्चो को बाल विवाह, नैतिक शिक्षा, बाल मजदूरी, पॉक्सो एक्ट, गुड टच बैड टच एवं चाइल्ड हेल्प लाइन नम्बर 1098 के बारे में बताया गया। कार्यशाला में विघालय के सभी शिक्षकगण एवं छात्राएं, परियोजना अधिकारी प्रेमनगर, छात्रावास अधीक्षक उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें