ब्रेकिंग

श्री नवयुवक दुर्गा मंडल के अध्यक्ष बने राजेश अग्रवाल ‘राजू’, 19वीं बार मिली जिम्मेदारी

2 लाख की उठाईगिरी करने वाले गिरोह के 2 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.37 लाख नगद व बाइक जब्त

2 मकान तोड़े, फसलें रौंदीं, मंत्री ने मौके पर पहुंचकर दिए मुआवजे के निर्देश

सिलफिली में NSUI और छात्रों ने निकाली पदयात्रा, कॉलेज का घेराव कर सौंपा ज्ञापन

2.5 लाख के नशीले इंजेक्शन सहित 2 गिरफ्तार, कार जब्त ​

सूचना

: काम धाम करते नहीं कहने पर डंडे से वार कर दिया हत्या, आरोपी गिरफ्तार...

Admin

Wed, Aug 28, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. झिलमिली थाना में ग्राम कुर्रीडीह निवासी बालो बाई पति सुकुल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 22 अगस्त 2024 को राशन लेने सोसायटी गई थी जहां से वापस घर आने के दौरान रास्ते में ग्राम उंचडीह का भजीता छोला व ग्राम कुर्रीडीह का बालसाय दोनों एक साथ मिले जिन्हें पूर्व में काम धाम क्यों नहीं करते हो, घुमते रहते हो बोली उसी रंजीश को लेकर ज्यादा बोलती हो कहकर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर दोनों डण्डा से मारपीट किए। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के विरूद्व धारा 296, 115(2), 126, 127, 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया और जिसके बाद आरोपी फरार थे। इसी बीच घायल महिला बालो बाई का उपचार के दौरान मौत हो जाने पर प्रकरण में धारा 103(1) बीएनएस जोड़ी गई| झिलमिली पुलिस ने दबिश देकर आरोपी सुरेश सिंह उर्फ छोला पिता दशरथ उम्र 30 वर्ष ग्राम उंचडीह, चौकी बसदेई व बालसाय पिता नहर साय उम्र 52 वर्ष ग्राम कुर्रीडीह, थाना झिलमिली को पकड़ा। पूछताछ पर आरोपियों ने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि बालो बाई काम नहीं करते हो, दिनभर घुमते हो कहने से आवेश में आकर घटना को अंजाम दिए। आरोपियों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डण्डा जप्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें