ब्रेकिंग

बंद अस्पताल के बाहर तड़पती रही मां, खुले में प्रसव के बाद बच्चे ने तोड़ा दम; डॉक्टर और एएनएम निलंबित

अस्पताल के ताले नहीं खुले, पर नवजात की सांसें बंद हो गईं, सिस्टम की चौखट पर उजड़ी मां की गोद

भक्ति, शक्ति और परंपरा का पावन संगम, अष्टमी पर माँ दुर्गा को अर्पित होगा दिव्य छप्पन भोग

सूरजपुर में 24 घंटे का 'फोटो-सूट' बना क्यूआर कोड अभियान!

शिक्षिका और उनके पुत्र की संदिग्ध मौत का मामला गरमाया: कांग्रेस ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, उच्चस्तरीय जांच की मांग

सूचना

: कायाकल्प योजना के उप स्वास्थ्य केन्द्र श्रेणी में जिले के उप स्वास्थ्य केन्द्र जूर को प्रथम एवं डेडरी को द्वितीय पुरस्कार...

Admin

Fri, Apr 14, 2023

सूरजपुर. कायाकल्प योजना के अंतर्गत जिले को मिला प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित कायाकल्प स्वच्छ अस्पताल योजना अंतर्गत राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण का आयोजन 13 अप्रैल  2023 को रायपुर में किया गया। इस योजना अंतर्गत चयनित अस्पतालों को पुरस्कृत किया जाता है। इस वर्ष जिला ने राज्य में अपना परचम लहराया राज्य स्तरीय कायाकल्प सम्मान समारोह वर्ष 2022-23 में उप स्वास्थ्य केंद्र की श्रेणी में उप स्वास्थ्य केंद्र जूर विकासखंड भैयाथान को प्रथम पुरस्कार तथा उप स्वास्थ्य केंद्र डेडरी विकासखंड सूरजपुर ने द्वितीय स्थान हासिल किया। साथ ही 81 स्वास्थ्य संस्थाओं ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। उप स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने वाले अस्पताल को 1,00000 एवं द्वितीय पुरस्कार के विजेता अस्पताल को 50,000 की राशि प्रदान की गई। वहीं वर्ष 2021-22 में राज्य में प्रथम स्थान हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर नवापारा कला विकासखंड प्रेमनगर को एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बसदेई को पुरस्कृत किया गया था। यह पुरस्कार बेहतर प्रबंधन बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को आम जनता तक पहुंचाने एवं साथ ही अस्पतालों में स्वच्छता के आधार पर प्रदान किया जाता है। इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट कार्य करने पर जिले से सुश्री शुभम श्रीवास्तव को राज्य में सर्वश्रेष्ठ आरएमएनसीएच ए का पुरस्कार दिया गया। वहीं डॉ. तेरस कंवर नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर दीपक मरकाम डेंटल सर्जन को भी उत्कृष्ट कार्य करने हेतु पुरस्कृत किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें