ब्रेकिंग

नारी सशक्तिकरण से सुपोषित समाज तक, युवा साथी फाउंडेशन का महासंकल्प

शिक्षा विभाग का कीर्तिमान, अब स्कूल की छत से बरसेगा 'ज्ञान' का पानी

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

सूचना

: कुटरचना के आरोप में मुख्य प्रतिलिपिकार और भृत्य सस्पेंड

Admin

Tue, Jul 17, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर- कलेक्ट्रेट की मुख्य प्रतिलिपि शाखा में भूमि के मूल दस्तावेज में कुटरचना कर आवेदक को लाभ पहुंचाने वाले मुख्य प्रतिलिपिकार और शाखा के सहयोगी भृत्य को अपर कलेक्टर केपी साय ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गौरतलब है कि खातेदार हीरन कुमार वल्द किनू कुम्हार निवासी पाठकपुर के सेंटेलमेंट खसरा व रकबा संबंधी दस्तावेज संदिग्ध पाये जाने पर नायब तहसीलदार पिलखा के द्वारा शिकायत की गई थी, जिस पर कलेक्टर केसी देवसेनापति ने जांच समिति गठित कर संदिग्ध प्रविष्टि की जांच कराई थी। जांच प्रतिवेदन के आधार पर कलेक्ट ने कार्रवाई के निर्देश दिये थे, अपर कलेक्टर केपी साय ने आदेश जारी कर कुटरचना में दोषी पाये जाने वाले मुख्य प्रतिलिपिकार दुर्गेश कुमार सिंह सहायक ग्रेड 3 और खाद्य शाखा के भृत्य राजेन्द्र केरकेट्टा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए दुर्गेश कुमार सिंह का मुख्यालय तहसील कार्यालय सूरजपुर नियत किया गया है। इस कार्रवाई से प्रतिलिपि शाखा में हड़कम्प मच गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें