ब्रेकिंग

करोड़ों की लागत से बन रहे एकलव्य आवासीय विद्यालय में भ्रष्टाचार का खेल, मानकों को ताक पर रखकर हो रहा निर्माण

हरिजनपारा' का नाम बदलकर 'अंबेडकर पारा' करने की मांग, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

रहवासी इलाके में मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम निगरानी में जुटी

दो मामलों में दूल्हा और माता-पिता सहित 11 लोगों पर FIR दर्ज...

भास्करपारा कोल खदान में भारी ब्लास्टिंग से ग्रामीणों के घरों में आई दरारें, दहशत का माहौल

सूचना

: कुदरगढ़ महोत्सव की तैयारी को लेकर बैठक का आयोजन...

Admin

Fri, Feb 28, 2025

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर.  चैत्र नवरात्र पर आयोजित होने वाले कुदरगढ़ महोत्सव की तैयारियां सुनियोजित तरीके से हो, इसके लिए कलेक्टर एस.जयवर्धन की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें कुदरगढ़ महोत्सव आयोजन के संबंध में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में कार्यक्रम स्थल में साफ सफाई, बिजली व्यवस्था, पानी व्यवस्था और पार्किंग व्यवस्था के बेहतर इंतजाम को लेकर संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए। कलेक्टर द्वारा कुदरगढ़ मंदिर के आस पास के परिक्षेत्र के दुकानदार के साथ एसडीएम व जनपद सीईओ को बैठक लेने के निर्देश दिये गए। जिसमें सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने और बेहतर सफाई प्रबंधन हेतु सभी को डस्टबिन रखने हेतु प्रेरित करने की बात कही गई। चैत्र नवरात्र की अवधि में मां बागेश्वरी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध हो, कलेक्टर ने इस बात पर विशेष ध्यान देने की बात कही। बैठक में डीएफओ पंकज कमल, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू, एसडीएम सागर सिंह, संभाग प्रभारी अधिकारी पर्यटन आशीष वर्मा, ओड़गी जनपद सीईओ नृपेंद्र सिंह व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें