ब्रेकिंग

करोड़ों की लागत से बन रहे एकलव्य आवासीय विद्यालय में भ्रष्टाचार का खेल, मानकों को ताक पर रखकर हो रहा निर्माण

हरिजनपारा' का नाम बदलकर 'अंबेडकर पारा' करने की मांग, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

रहवासी इलाके में मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम निगरानी में जुटी

दो मामलों में दूल्हा और माता-पिता सहित 11 लोगों पर FIR दर्ज...

भास्करपारा कोल खदान में भारी ब्लास्टिंग से ग्रामीणों के घरों में आई दरारें, दहशत का माहौल

सूचना

: कुदरगढ़ महोत्सव 2025ः वॉलीबॉल प्रतियोगिता में गोंदा और बरपारा बने चैंपियन...

Admin

Mon, Apr 7, 2025

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. कुदरगढ़ महोत्सव 2025 के अंतर्गत 02 से 04 अप्रैल तक आयोजित जिला स्तरीय महिला एवं पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमे पुरुष वर्ग में कुल 16 टीमों ने भाग लिया, जिनमें से गोंदा, गजाधरपुर, सूरजपुर और लटोरी की टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के अंत में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन में खेल भावना और प्रतिस्पर्धा का बेहतरीन संगम देखने को मिला। पुरुष वर्ग के पहले फाइनल में गोंदा ने लटोरी को 2-0 सेट से हराया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में गजाधरपुर ने सूरजपुर को कड़े मुकाबले में 2-1 से मात दी। तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में सूरजपुर ने लटोरी को 2-1 से हराया। महिला वर्ग में भटगांव, सुंदरगंज, सार्थक वॉलीबॉल अकादमी और बरपारा की टीमों ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। पहले सेमीफाइनल में सुंदरगंज ने भटगांव को 2-0 से हराया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में बरपारा ने रोमांचक मुकाबले में सार्थक अकादमी को 2-1 से हराया। तीसरे स्थान के लिए सुंदरगंज ने भटगांव को 2-0 से परास्त किया।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहेः पुरुष वर्ग विजेताः गोंदा (इनाम शील्ड व ₹21,000), महिला वर्ग विजेताः बरपारा (इनाम शील्ड व ₹21,000),पुरुष उपविजेता गजाधरपुर (₹15,000),महिला उपविजेताः सार्थक वॉलीबॉल अकादमी, बिश्रामपुर (₹15,000),पुरुष तृतीय स्थान सूरजपुर (₹11,000),महिला तृतीय स्थान सुंदरगंज (₹11,000),व्यक्तिगत पुरस्कार विजेताओं में पुरुष वर्ग मैन ऑफ द टूर्नामेंटः हिमांशु रजक (गोंदा),महिला वर्ग मैन ऑफ द टूर्नामेंटः अमीषा रजवाड़े (नेशनल प्लेयर),पुरुष बेस्ट अटैकरः देव राजवाड़े (गजाधरपुर),महिला बेस्ट अटैकरः सोनावती राजवाड़े (सार्थक अकादमी),पुरुष बेस्ट शेटरः रविंद्र रजवाड़े (गजाधरपुर),महिला बेस्ट शेटरः पुष्पलता (सार्थक अकादमी),पुरुष बेस्ट डिफेंसरः आशा प्रसाद रजक (गोंदा),महिला बेस्ट डिफेंसरः कुमारी मानसी (बरपारा)

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें