ब्रेकिंग

सूरजपुर में मरे हुए किसान को दिया 1.29 लाख का लोन, अब बेटे से मांगा जा रहा 'मुर्दे का ब्याज'

राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया सरल करने मुख्यमंत्री से मांग, सरपंच संघ ओड़गी ने सौंपा ज्ञापन

पैरेंट्स मीटिंग से पिता के साथ लौट रही 13 वर्षीय रिद्धिमा की मौके पर मौत, अनियंत्रित ट्रैक्टर ने कुचला

सूरजपुर के ‘स्नेह संबल’ ने बदली उपेक्षित बुजुर्गों की दुनिया, जिला प्रशासन ने नवाजा

1000 रुपये के पंप पर कानून की फजीहत, आरोपियों को जूतों की माला पहनाकर निकाला जुलूस

सूचना

: केंद्र सरकार का बजट बेहद निराशाजनक.....मंहगाई बढ़ेगी& आम आदमी पर सीधा असर पड़ेगा.... महिलाओं के लिए कोई विशेष योजना नहीं-भगवती रजवाड़े

Admin

Mon, Feb 1, 2021

सूरजपुर- कोविड-19 के कहर के बाद और किसान आन्दोलन के बीच 2021 का केंद्र सरकार का बजट बेहद निराशाजनक रहा। कोरोना महामारी को देखते हुए यह उम्मीद थी कि आम जनता को कुछ राहत मिलेगी लेकिन पेट्रोल, डीजल पर सेस लगातार, रसोई गैस की क़ीमतें बढ़ाकर सरकार ने दुबले पर दो अषाढ़ वाली कहावत को चरितार्थ कर दिया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती भगवती रजवाड़े ने बताया कि इससे मंहगाई बढ़ेगी और आम आदमी पर इसका सीधा असर पड़ेगा। महिलाओं के लिए कोई विशेष योजना नहीं है। किसानों के साथ भी सरकार छल कर रही है। किसी प्रकार की कोई कर राहत नहीं है। श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए कोई विशेष घोषणा नहीं है जबकि जिन राज्यों में चुनाव होना है उनके लिए ढेर सारी घोषणाएं हैं जिससे यह साफ जाहिर है कि केंद्र सरकार केवल अपनी पार्टी भाजपा के हित के लिए बजट लाई है आम आदमी और किसानों से उसका कोई लेना देना नहीं है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें