ब्रेकिंग

सूरजपुर में मरे हुए किसान को दिया 1.29 लाख का लोन, अब बेटे से मांगा जा रहा 'मुर्दे का ब्याज'

राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया सरल करने मुख्यमंत्री से मांग, सरपंच संघ ओड़गी ने सौंपा ज्ञापन

पैरेंट्स मीटिंग से पिता के साथ लौट रही 13 वर्षीय रिद्धिमा की मौके पर मौत, अनियंत्रित ट्रैक्टर ने कुचला

सूरजपुर के ‘स्नेह संबल’ ने बदली उपेक्षित बुजुर्गों की दुनिया, जिला प्रशासन ने नवाजा

1000 रुपये के पंप पर कानून की फजीहत, आरोपियों को जूतों की माला पहनाकर निकाला जुलूस

सूचना

: कोविड अस्पताल से गुम हुआ मरीज...पुलिस पतासाजी में जुटी....

Admin

Wed, Apr 28, 2021

राजेश सोनी

सूरजपुर-जिले के कोविड अस्पताल से एक मरीज गुम हो गया है.अस्पताल प्रबंधन के साथ कोतवाली पुलिस खोजबीन में लगे हुए है लेकिन अभी तक गायब हुए मरीज का पता नही चल पाया है जिससे परिजन तो परेशान है ही अस्पताल प्रबंधन भी हलाकान है. पूरा मामला इस तरह है खोरमा प्रतापपुर के रहने वाले पति पत्नी कोरोना संक्रमित मिलने पर कोविड अस्पताल में 23 अप्रैल को उपचार के लिए भर्ती किया गया था.आज सुबह पति के 4 बजे भोर से गायब होने की सूचना पत्नी ने अपने परिजनों दिए जाने के बाद कोविड अस्पताल परिजनों ने अपने स्तर पर पतासाजी कर निराश होने पर अस्पताल प्रबंधन सहित पुलिस के उच्चाधिकारी को अवगत कराये जाने पर अस्पताल स्टाफ सहित कोतवाली पुलिस कोविड अस्पताल पहुचकर पतासाजी में जुटी हुई है. CCTV कैमरे से पता चला कि गुम मरीज 5 बजे सुबह तक कोविड अस्पताल परिसर में आखरी बार देखा गया. फिलहाल गुम मरीज को खोजने के लिए प्रशासनिक अमला के साथ पुलिस की टीम लगी हुई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें