ब्रेकिंग

नारी सशक्तिकरण से सुपोषित समाज तक, युवा साथी फाउंडेशन का महासंकल्प

शिक्षा विभाग का कीर्तिमान, अब स्कूल की छत से बरसेगा 'ज्ञान' का पानी

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

सूचना

: क्रमोन्नत्ति व वेतन विसंगति को लेकर छत्तीसगढ़ शिक्षक महासंघ का चरणबद्ध आंदोलन

Admin

Fri, Jul 20, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर- छत्तीसगढ़ शिक्षक महासंघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेशभर के 27 जिला मुख्यालयों में छत्तीसगढ़ शिक्षक महासंघ के बैनर तले 22 तारीख रविवार को शिक्षक पंचायत, नगरीय निकाय संवर्ग एक दिवसीय धरना देंगे छत्तीसगढ़ शिक्षक महासंघ के बैनर तले होने वाले इस धरना प्रदर्शन में सभी शिक्षक साथी मिलकर अपने छूटे हुए साथियों के संविलियन दिलाने तथा विसंगतिपूर्ण संविलियन जिसमें वर्ग 3 के साथियों के साथ क्रमोन्नत वेतनमान देने और वरिष्ठता के आधार पर वेतन का निर्धारण करने सहित मांगों को लेकर महासंघ के बैनर तले इकट्ठा होंगे सूरज पुर जिला अध्यक्ष अनीश गुप्ता ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि छत्तीसगढ़ शिक्षक महासंघ ने शासन के संविलियन के निर्णय का स्वागत किया है लेकिन विसंगति दूर ना होने के कारण इस पर निराकरण की मांग की है इसलिए महासंघ के प्रांतीय आवाहन पर प्रदेश भर के शिक्षक साथी जिला मुख्यालयों में एक दिवसीय सांकेतिक धरना देते हुए मुख्यमंत्री से यह मांग करेंगे कि वर्ग 3 के शिक्षक साथियों के वेतन विसंगति ठीक करते हुए क्रमोन्नत वेतनमान का लाभ देते हुए संविलियन का लाभ दिया जाए,साथ ही साथ वर्ष बंधनमुक्त संविलियन किया जाए ।20 वर्षों से एक ही पद पर सेवा दे रहे वरिष्ठ शिक्षक जिन की सेवा अवधि ही अब कुछ समय बची है उनके साथ न्याय करते हुए वेतनमान का निर्धारण किया जाये। आगामी 22 जुलाई रविवार के दिन एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर धरना स्थल से पोस्टकार्ड अभियान चलाएगा इस पोस्टकार्ड पर समस्त शिक्षक साथी अपनी मांग रख कर माननीय मुख्यमंत्री जी को पोस्टकार्ड भेजेंगे और संविलियन में विसंगति को दूर करने की मांग करेंगे। रविवार को करेंगे धरना प्रदर्शन ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ शिक्षक महासंघ राष्ट्रहित छात्र हित और शिक्षाहित के उद्देश्यों को लेकर बना है इसलिए छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए महासंघ के बैनर तले होने वाला आंदोलन अब अवकाश के दिनों में ही होंगे और चरणबद्ध तरीके से होंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें