ब्रेकिंग

बंद अस्पताल के बाहर तड़पती रही मां, खुले में प्रसव के बाद बच्चे ने तोड़ा दम; डॉक्टर और एएनएम निलंबित

अस्पताल के ताले नहीं खुले, पर नवजात की सांसें बंद हो गईं, सिस्टम की चौखट पर उजड़ी मां की गोद

भक्ति, शक्ति और परंपरा का पावन संगम, अष्टमी पर माँ दुर्गा को अर्पित होगा दिव्य छप्पन भोग

सूरजपुर में 24 घंटे का 'फोटो-सूट' बना क्यूआर कोड अभियान!

शिक्षिका और उनके पुत्र की संदिग्ध मौत का मामला गरमाया: कांग्रेस ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, उच्चस्तरीय जांच की मांग

सूचना

: क्षेत्र के विख्यात योग शिक्षक संजय गिरि योग ट्रेनिंग हेतु भोपाल रवाना...

Admin

Sat, Nov 5, 2022

सूरजपुर. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एनसीईआरटी के तत्वाधान में भोपाल क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान में 7 नवंबर से 11 नवंबर तक पांच दिवसीय योग एवं शारीरिक शिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने क्षेत्र के विख्यात योग शिक्षक संजय गिरि 5 नवम्बर को भोपाल के लिए रवाना हुए है. ज्ञात हो क़ि इस योग प्रशिक्षण में राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद् रायपुर द्वारा पुर छत्तीसगढ़ राज्य से 15 योग शिक्षकों का चयन किया गया है जिसमे सरगुजा संभाग से संजय गिरि केवल चयन हुआ है इस प्रशिक्षण में भारत के  पश्चिमी जोन भर के योग शिक्षक हिस्सा लेंगे. यह प्रशिक्षण स्कूल एवं अन्य शिक्षण संस्थानों में अध्ययन कर रहे बच्चों के योग प्रशिक्षण के लिए दिया जा रहा है श्री गिरि ने इस प्रशिक्षण के आयोजन के लिए भारत सरकार व् राज्य सरकार को धन्यवाद दिया है. श्री गिरी वर्तमान में नवगठित जिले मनेन्द्रगढ़- चिरमिरी- भरतपुर के खड़गवां विकासखंड के प्राथमिक शाला कदरेवां में सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ है. श्री गिरि पतंजलि योग समिति  के जिला प्रभारी, युवा भारत के राज्य सोशल मीडिया प्रभारी, आर्ट ऑफ लिविंग के युवाचार्य, चिरमिरी आर्य समाज के प्रधान व्  छत्तीसगढ़ योग आयोग के मास्टर ट्रेनर के पद पर अपनी निःशुल्क योग की सेवाएं देते रहते है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें