ब्रेकिंग

मां दुर्गा के पंडाल से दानपेटी और कुर्सियां पार, चोरों ने माता के आगे भी नहीं टेके घुटने

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूरजपुर में मरे हुए किसान को दिया 1.29 लाख का लोन, अब बेटे से मांगा जा रहा 'मुर्दे का ब्याज'

सूचना

: खनिज विभाग ने मानपुर में स्कूली बच्चों के संघ मनाया स्वच्छता पखवाड़ा

Admin

Wed, Oct 31, 2018
प्रवेश गोयल 
सूरजपुर- छत्तीसगढ़ गोड़ खनिज विकास निगम एवं जिला क्रेसर संघ के तत्वाधान में खान स्वच्छता पखवाडा के तहत मानपुर स्थित शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला परिसर में विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वच्छता पर आधारित निबंध, चित्रकला और वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजिन किया गया और वृक्षा रोपण कर पर्यावरण संतुलन का संदेश बच्चों और अभिभावकों को दिया। 
इस संबंध में क्रेसर संघ के अध्यक्ष अंकित गर्ग ने बताया कि मानपुर स्थित शासकीय विद्यालय के छात्र, छात्राओं को स्वच्छता के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विविध प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र, छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में वृक्षा रोपण कर पर्यावरण संतुलन का संदेश भी दिया गया। इस अवसर पर जिला खनिज अधिकारी के अलावा क्रेसर संघ के आनंद अग्रवाल, बाके बिहारी अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, अवधेश गोयल, अंकित गर्ग, बिपीन अग्रवाल समेत विभागीय कर्मचारी व अधिकारी, शिक्षकगण व स्कूली बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित थे।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें