ब्रेकिंग

सजीव झांकियों और भव्य आतिशबाजी के साथ जलेगा रावण, सेवा समिति ने कसी कमर

सड़क किनारे मिला पुत्र का शव, घर के बंद कमरे में मृत मिलीं शिक्षिका मां

श्री नवयुवक दुर्गा मंडल के अध्यक्ष बने राजेश अग्रवाल ‘राजू’, 19वीं बार मिली जिम्मेदारी

2 लाख की उठाईगिरी करने वाले गिरोह के 2 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.37 लाख नगद व बाइक जब्त

2 मकान तोड़े, फसलें रौंदीं, मंत्री ने मौके पर पहुंचकर दिए मुआवजे के निर्देश

सूचना

: खाने को लेकर लठ्ठ निकल गया और बारातियों की हो गई जमकर धुनाई...बिना दुल्हन लौटी बारात...

Admin

Fri, May 10, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. रामानुजनगर के नारायणपुर में निकाह के दौरान ख़ाने को लेकर हुए विवाद में जमकर मारपीट हो गई नाराज बरातियो ने बिन दुल्हन के वापस लौट गई। दोनो पक्षो ने थाने में शिकायत दर्ज की है| मामला रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर का है जहाँ गुरुवार को अम्बिकापुर की बारात शमीउल्लाह के घर पहुची थी। रात में निकाह के बाद खाने को लेकर विवाद हो गया।लड़के पक्ष का आरोप था कि खाने में दम नही था।इसी बात को लेकर लठ्ठ निकल गया और बारातियों की धुनाई हो गई। जिससे कई बरातियो को चोटें आई है।इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज करा कर लड़का पक्ष बगैर दुल्हन लिए वापस लौट गया।इधर लड़की के पिता ने शिकायत दर्ज कराई है उसके अनुसार विवाद तो खाने को लेकर ही हुआ पर लड़का पक्ष बाद में दहेज के रूप में कार के लिये पांच लाख की मांग करने लगे,जबकि बाइक व एक लाख दिया जा चुका था।इसी मांग को पूरा न कर पाने की वजह से वे बगैर विदाई कराए ही वापस चले गए।जिससे उन्हें मानसिक चोट पहुचीं है। फिलहाल दोनो पक्षो की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है। बहरहाल दोनों पक्ष किसी तरह की कार्रवाई नही चाहते वे मामले को समाजिक स्तर पर हल करना चाहते है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें