ब्रेकिंग

मां दुर्गा के पंडाल से दानपेटी और कुर्सियां पार, चोरों ने माता के आगे भी नहीं टेके घुटने

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूरजपुर में मरे हुए किसान को दिया 1.29 लाख का लोन, अब बेटे से मांगा जा रहा 'मुर्दे का ब्याज'

सूचना

: खुले में शौच करना पड़ा ग्रामीण को महंगा.... जंगली भालू ने किया जख्मी..सूरजपुर के ग्राम पंचायत कुदरगढ़ का मामला....आहत ग्रामीण अंबिकापुर रेफर

Admin

Fri, Oct 5, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर- शासन स्तर पर खुले में शौच पर प्रतिबंध लगाने के बावजूद लोग शासन आदेश की अवहेलना कर खुले में शौच करने पर बाज नहीं आ रहे हैं और प्रशासन उनको दंडित भी नहीं कर पा रहा है ऎसे में जिले के कुदरगढ़ स्थित कुरियापारा मोहल्ले में खुले में शौच करने वालों के विरुद्ध अब जंगली भालू ने दंडित करना शुरू कर दिया है शौच के लिए जंगल की ओर निकले 50 वर्षीय ग्रामीण पर जंगली भालू ने जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है। उल्लेखनीय है कि जिले के ओडगी विकासखंड का कुदरगढ़ ग्राम पंचायत ओडीएफ घोषित है, लेकिन ओडीएफ होने के बावजूद जागरूकता के अभाव में यहां के  कई परिवार खुले में ही शौच करते हैं । शुक्रवार 5 अक्टूबर को कुरियापारा मोहल्ला निवासी लालमन चेरवा आत्मज रामलाल चेरवा 50 वर्ष अलसुबह जंगल की ओर शॊच करने गया था जहां उसका सामना मादा भालू और उसके 2 शावकों से हो गया, लालमन को अपनी ओर आते देख मादा भालू ने लालमन पर हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया, हमले के दौरान ग्रामीण में जमकर चित्कार लगाई तो आसपास के ग्रामीणों ने भालू को डरा धमका कर खदेड़ दिया और जख्मी लाल मन को उठाकर मोहल्ला वासी उसे अस्पताल ले गए जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे सूरजपुर जिला चिकित्सालय लाया और फिर यहां से चिंताजनक हालत में अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया।  लालमन के सिर, पॆर, हाथ के अलावा उसके प्राइवेट पार्ट के आसपास गहरे जख्म हो गए हैं। वन विभाग ने दी 10000 की सहायता राशि इस संबंध में क्षेत्र के जनपद सदस्य राजेश तिवारी ने बताया कि लालमन चेरवा की हालत काफी चिंताजनक बनी हुई है और उसे अंबिकापुर मेडिकल कालेज हॉस्पिटल ले जाया गया है। घटना की सूचना मिलने पर ओडगी चिकित्सालय में रेंजर अनिल सिंह पैकरा भी उसे देखने पहुंचे थे और आहत लालमन चेरवा के उपचार हेतु दस हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि देने की बात कही है । तत्कालिक रूप से परिजनों को पाँच हजार रुपये नगद प्रदान भी कर दिए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें