ब्रेकिंग

1000 रुपये के पंप पर कानून की फजीहत, आरोपियों को जूतों की माला पहनाकर निकाला जुलूस

बंद अस्पताल के बाहर तड़पती रही मां, खुले में प्रसव के बाद बच्चे ने तोड़ा दम; डॉक्टर और एएनएम निलंबित

अस्पताल के ताले नहीं खुले, पर नवजात की सांसें बंद हो गईं, सिस्टम की चौखट पर उजड़ी मां की गोद

भक्ति, शक्ति और परंपरा का पावन संगम, अष्टमी पर माँ दुर्गा को अर्पित होगा दिव्य छप्पन भोग

सूरजपुर में 24 घंटे का 'फोटो-सूट' बना क्यूआर कोड अभियान!

सूचना

: गोदाम का ताला तोडकर बारदाने की हुई चोरी…कुछ घंटे में ही चोर पुलिस के हत्थे चढ़े…3 नाबालिक सहित 4 से 224 बारदाना बरामद…

Admin

Fri, Dec 3, 2021

अजय सोनी
सूरजपुर. जिले में धान खरीदी शुरु होने के साथ किसानो को बारदाने के लिये जूझना पड रहा है बारदाने की कीमत क्या है इस बात का अंदाजा आज बारदाने की चोरी की घटना से लगाया जा सकता है. अज्ञात चोरों ने शिवप्रसाद नगर के गोदाम का ताला तोड़कर बारदाना चोरी कर लिए थे, लेकिन पुलिस और प्रशासन ने ऐसी सक्रियता दिखाएं कि कुछ घंटे में ही चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गए और पुलिस ने 3 नाबालिक सहित 4 चोरों के पास से 224 बारदाना के साथ मोटरसायकल को बरामद कर लिया है. बारदाने की चोरी और उससे भी तत्परता से हुई कार्रवाई क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल आज सुबह जानकारी मिली थी कि शिवप्रसाद नगर के सोनपुर स्थित बारदाने के गोदाम का ताला टूटा हुआ है जहां से अज्ञात चोरों ने करीब 224 बारदाना चोरी कर ले गए थे मामले की जानकारी लगते ही कलेक्टर ने पुलिस और एसडीएम व तहसीलदार को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे. बसदेई पुलिस ने धारा 457, 380 मामला दर्ज किया. लिहाजा पुलिस और प्रशासन के हौसलों के आगे चोरों की चालाकी नही चली और कुछ घंटे में ही पुलिस ने आरोपी जैनुल आबेदीन पिता जनीफ अंसारी, उम्र 25 वर्ष निवासी भवराही के साथ 3 तीन नाबालिग को गिरफ्तार कर चोरी का 224 बारदाना एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त किया है।
30-40 रुपये में बिक रहे बोरा
समर्थन मुल्य पर धान खरीदी प्रारंभ होने के बाद बारदाने की कमी किसी से छिपी नही है ऐसे में नगर में कई जगहो पर सुती का बोरा की बिक्री शुरु हो गई जहा पर किसानो की भीड रही, किसानो ने बताया कि प्रति नग 30 से 40 रुपये में बोरा खरीद रहे है. तो वही बोरा बेचने वाले भी इसका भरपुर लाभ उठा रहे है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें