ब्रेकिंग

2 मकान तोड़े, फसलें रौंदीं, मंत्री ने मौके पर पहुंचकर दिए मुआवजे के निर्देश

सिलफिली में NSUI और छात्रों ने निकाली पदयात्रा, कॉलेज का घेराव कर सौंपा ज्ञापन

2.5 लाख के नशीले इंजेक्शन सहित 2 गिरफ्तार, कार जब्त ​

विपक्षी सांसदों पर कार्रवाई के विरोध में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग

सूरजपुर में 'प्रतिमा संदेश' अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ

सूचना

: ग्रामीणों ने गलत परिसीमन का आरोप लगाते हुए कलेक्टर को ज्ञापन दिया...

Admin

Mon, Dec 2, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. प्रतापपुर ब्लॉक के ग्राम बगड़ा के ग्रामीणों ने गलत परिसीमन का आरोप लगाते हुए ज्ञापन कलेक्टर को दिया है।ज्ञापन में कहा गया है कि ग्राम बगड़ा के वार्ड क्र. 18 में किसी व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने के उ‌द्देश्य से गलत परिसीमन कर अपने रिश्तेदारों एवं परिवार को वार्ड क्र. 18 में जोड़ा गया है तथा आदिवासियों को वार्ड क्र. 18 से वार्ड क्र. 17 में गलत तरीके से जोड़ा गया है। तहसीलदार एवं सचिव को पत्र दिया गया, आरोप है कि तहसीलदार के द्वारा जवाब दिया गया कि रायपुर जाओ, मैं नहीं करूंगा। परिसीमन वाडौं का करना नहीं था, ऐसी कोई आदेश निर्वाचन आयोग से नहीं आया है, किन्तु तहसीलदार के द्वारा कराया गया है, जो कि गलत है। दावा आपत्ति के समय वार्ड वापसी का फार्म भरा गया एवं समस्त वार्डजन का आवेदन के साथ सचिव, आर.आई, पटवारी के समक्ष आवेदन दिया गया है एवं उनसे निवेदन किया गया कि पूर्व की भांति वार्ड क्र. 18 को किया जाये। ग्राम पंचायत बगडा में कुछ पंचों के द्वारा ग्रामीणों को गुमराह करने के लिये पंचनामा तैयार कर उसमें यह लिखा गया कि हमारे वार्ड में किसी तरह की कोई विवाद नहीं है, जो कि असत्य है। वर्तमान में वार्ड क्र. 18 का पंच भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष के फायदे के लिए ऐसा किया गया है।ज्ञापन में यथास्थिति बनाये रखे जाने की मांग की गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें