ब्रेकिंग

2 मकान तोड़े, फसलें रौंदीं, मंत्री ने मौके पर पहुंचकर दिए मुआवजे के निर्देश

सिलफिली में NSUI और छात्रों ने निकाली पदयात्रा, कॉलेज का घेराव कर सौंपा ज्ञापन

2.5 लाख के नशीले इंजेक्शन सहित 2 गिरफ्तार, कार जब्त ​

विपक्षी सांसदों पर कार्रवाई के विरोध में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग

सूरजपुर में 'प्रतिमा संदेश' अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ

सूचना

: विकासखंड स्तरीय पशु मेला का आयोजन,पशुपालकों को किया पुरस्कृत...

Admin

Thu, Dec 5, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर.   पशुधन विकास विभाग द्वारा आज ग्राम पंचायत द्वारिकानगर में पशु मेला पशु प्रदर्शनी प्रतियोगिता एवं पशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। मेला के माध्यम से पशुपालकों को नस्ल संवर्धन, पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण, पशुपालन हेतु केसीसी, यूरिया पैरा उपचार, अजोला उत्पादन, टीकाकरण के संबंध में जानकारी विभागीय अमले द्वारा विस्तार पूर्वक बताया गया। मेला में आयोजित पशु प्रदर्शनी में विभिन्न श्रेणियो के 51 पशुधन ने भाग लिया, जिसमें विभाग के विशेषज्ञों द्वारा जजिंग किया गया एवं पशुपालकों को श्रेणीवार पुरस्कृत किया गया। मेला में महेश्वर पैकर, ओमप्रसाद, बाबूलाल राजवाड़े, मोतीलाल सिंह, सुरजन सिंह, भास्कर सिंह, रामलखन गुप्ता, अनिल राजवाडे, प्राचार्य वेटरिनरी पॉलीटेक्निक कॉलेज सूरजपुर डॉ. ओ.पी. पैकरा, एवं पशुधन विकास विभाग से डॉ. विवेक प्रसाद गुप्ता, डॉ. सुधीर जयसवाल, डॉक्टर गोविंद साहू, डॉ. प्रशांत  व सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी जयलाल पैकरा, जे.पी. लाल सिन्हा, विभीषण सिंह, खूबसूरत सिंह, मो नदीम आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें