ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: चकाचौंध वाली लाइटें वाली वाहनों पर कार्यवाही, 30 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही...

Admin

Sun, Dec 8, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ठाकुर ने पुलिस अधिकारियों को अनाधिकृत चकाचौंध वाली लाइटें लगाने वाले, अत्यधिक रफ्तार से वाहन चलाने तथा यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे ताकि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम की जा सके। चकाचौंध वाली लाइटें, चाईनीज लाईटें लगाकर अत्यधिक रफ्तार से वाहन चलाना भी दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण में से एक है, क्योंकि ये लाइटें सामने से आने वाले वाहन चालकों की आंखों में सीधे पड़ती हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। इसी के मद्देनजर शनिवार की रात में चौकी खड़गवां पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई, जिसमें 30 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही कर अनाधिकृत लाईटें निकलवाई गई। चौकी खड़गवा पुलिस के द्वारा सड़क दुर्घटना की रोकथाम के लिए सभी स्टॉपरों की साफ-सफाई कराते हुए रेडियम पट्टी भी लगवाई गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों और यातायात अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इस अभियान को और सख्ती से जारी रखा जाए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें