ब्रेकिंग

करोड़ों की लागत से बन रहे एकलव्य आवासीय विद्यालय में भ्रष्टाचार का खेल, मानकों को ताक पर रखकर हो रहा निर्माण

हरिजनपारा' का नाम बदलकर 'अंबेडकर पारा' करने की मांग, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

रहवासी इलाके में मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम निगरानी में जुटी

दो मामलों में दूल्हा और माता-पिता सहित 11 लोगों पर FIR दर्ज...

भास्करपारा कोल खदान में भारी ब्लास्टिंग से ग्रामीणों के घरों में आई दरारें, दहशत का माहौल

सूचना

: चरित्र शंका पर पत्नी की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार...

Admin

Fri, Sep 20, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. ग्राम करौटी चौकी चेन्द्रा निवासी बुधनाथ कंवर ने प्रतापपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी लड़की बबीता का शादी ग्राम सिलफिली निवासी सहजू पैंकरा के साथ हुआ था, 16 सितम्बर को सुबह दामाद सहजू का छोटा भाई फोन कर बताया कि बबीता के साथ सहजू मारपीट किया है जिस कारण बबीता के सिर में चोट लगा है जिसे उपचार के लिए प्रतापपुर अस्पताल ले गए है। सूचना पाकर वह अस्पताल पहुंचा तो वहां लड़की बेहोश पड़ी थी जिसे रेफर करने पर अम्बिकापुर गए जहां से दिनांक 18/09/24 को रायपुर एम्बुलेंश से ले जा रहे थे जो रास्ते में बिलासपुर में लड़की की मृत्यु हो गई। लड़की बबीता की मृत्यु दामाद सहजू के द्वारा मारपीट करने से हुई है। जिस पर प्रतापपुर पुलिस ने धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। प्रतापपुर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी सहजू पैंकरा पिता सोबरन पैंकरा उम्र 40 वर्ष ग्राम सिलफिली, थाना प्रतापपुर को पकड़ा। पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि पत्नी के चरित्र शंका को लेकर लकड़ी के फारी से मारपीट कर घटना को अंजाम देना बताया। आरोपी के निशानदेही पर धटना में प्रयुक्त लकड़ी का फारी जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रतापपुर लक्ष्मण सिंह धुर्वे, एएसआई हीरालाल साहू, प्रधान आरक्षक राहुल गुप्ता, विनोद परीडा, भूपेन्द्र पोर्ते, आरक्षक हरिशचंद दास व जयप्रकाश पन्ना सक्रिय रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें