ब्रेकिंग

श्री नवयुवक दुर्गा मंडल के अध्यक्ष बने राजेश अग्रवाल ‘राजू’, 19वीं बार मिली जिम्मेदारी

2 लाख की उठाईगिरी करने वाले गिरोह के 2 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.37 लाख नगद व बाइक जब्त

2 मकान तोड़े, फसलें रौंदीं, मंत्री ने मौके पर पहुंचकर दिए मुआवजे के निर्देश

सिलफिली में NSUI और छात्रों ने निकाली पदयात्रा, कॉलेज का घेराव कर सौंपा ज्ञापन

2.5 लाख के नशीले इंजेक्शन सहित 2 गिरफ्तार, कार जब्त ​

सूचना

: ’’चैंपियंस ऑफ़ चैंज’’ अवार्ड जिला प्रशासन की पहल, उत्कृष्ट प्रदर्शन वालों को किया जाएगा सम्मानित...

Admin

Tue, Sep 10, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर.  विभाग व कार्यालय के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए जिला प्रशासन द्वारा अभिनव पहल की गई है, जिसके तहत जिला प्रशासन द्वारा ’’चैंपियंस ऑफ़ चैंज’’ अवार्ड सूरजपुर की शुरुआत की जा रही है।
    इस कार्यक्रम अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा जिले के प्रत्येक विभाग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले व्यक्ति को सम्मानित करने का कार्य किया जाएगा है। इस पुरस्कार का उद्देश्य उन व्यक्तियों को प्रोत्साहित करना है जिन्होंने अपने कार्यक्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है और जो अपने विभाग में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। चौंपियंस ऑफ़ चैंज अवार्ड के तहत उन व्यक्तियों को पुरस्कृत किया जाएगा जो लोक कल्याण के लिए न केवल अपने कार्य में उत्कृष्टता प्रदर्शित करेंगे, बल्कि संगठनात्मक उद्देश्यों को भी पूरा करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे। इस अवार्ड के माध्यम से जिला प्रशासन कर्मचारियों को प्रोत्साहित करना चाहता है। ताकि विभिन्न विभागों में नवाचार दक्षता और उत्कृष्टता को बढ़ावा दिया जा सके। इसके साथ ही सकारात्मक व गुणात्मक कार्य करने के लिए बेहतर वातावरण मनाया जा सके। निश्चित रूप से यह पुरस्कार न केवल उनके समर्पण और मेहनत को सराहेगा बल्कि अन्य कर्मचारियों को भी प्रेरित करेगा ताकि वे अपने कार्य में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें और जिले के विकास में अपना योगदान दें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें