ब्रेकिंग

राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया सरल करने मुख्यमंत्री से मांग, सरपंच संघ ओड़गी ने सौंपा ज्ञापन

पैरेंट्स मीटिंग से पिता के साथ लौट रही 13 वर्षीय रिद्धिमा की मौके पर मौत, अनियंत्रित ट्रैक्टर ने कुचला

सूरजपुर के ‘स्नेह संबल’ ने बदली उपेक्षित बुजुर्गों की दुनिया, जिला प्रशासन ने नवाजा

1000 रुपये के पंप पर कानून की फजीहत, आरोपियों को जूतों की माला पहनाकर निकाला जुलूस

बंद अस्पताल के बाहर तड़पती रही मां, खुले में प्रसव के बाद बच्चे ने तोड़ा दम; डॉक्टर और एएनएम निलंबित

सूचना

: चोरों ने पुलिस को दी जबरदस्त चुनौती...कोतवाली थाने के सामने दुकान से चोरी करके चोर हुये फरार...पुलिस को भनक तक न लगी...दो मोबाईल दुकानो के ताले टुटे...

Admin

Mon, Sep 27, 2021

राजेश सोनी

सूरजपुर.  नगर में आंखों से काजल चुराने की कहावत चरितार्थ हो गई हैं चोरों ने पुलिस को जबरदस्त चुनौती दी है थाने के सामने स्थित दुकान से चोरी करके चोर फरार हो गए और पुलिस को भनक तक न लगी. सोमवार को जब दुकानदार ने दुकान खोला तो देखा कि दुकान का सामान गायब था. पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी. थाने के सामने चोरी की घटना सुन पुलिस के होश उड़ गए. आनन-फानन में पुलिस जांच पड़ताल कर काफी देर तक चोरो की पतासाजी में जुटी रही. कोतवाली पुलिस थाने के सामने के दो मोबाईल दुकानो के ताले टुटे, एक दुकान भाग्यशाली रहा तो वही दुसरा बादशाह मोबाईल दुकान में चोरो ने ताले तोडते हुये लाखो का माल लेकर चंपत हो गये. मानपुर निवासी बादशाह खान की मोबाईल दुकान ठीक कोतवाली थाने के सामने है वह प्रतिदिन की भांति दुकान बंद कर देर सायं घर चले गये. सोमवार की सुबह जब वह दुकान खोलने आये तो दुकान का ताला टूटा देख अवाक रह गये। अंदर जाकर देखा तो दुकान में रखा सारा सामना विखरा पड़ा है। इसमें से 10 सेट मोबाइल, 3 नग पावर बैक, बैटरी, चार्जर,मेमोरी कार्ड सहित स्पीकर गायब मिला. दुकान संचालक के अनुसार कुल एक लाख रुपये के सामनों की चोरी हुई है.

पहरे व गश्त की खुली पोल
नगर में सुरक्षा के लिए लगातार पुलिस द्वारा गश्त किया जाता है, लेकिन ताज्जुब की बात यह है कि कोतवाली थाने के सामने दो दुकानो के ताले टुटे और एक दुकान में चोरो चोरी करने मे असफल रहे तो वही समीप के दुकान में चोरी हो गई. इसकी भनक तक पुलिस को और न ही गश्त में तैनात पुलिसकर्मियों को लग सकी. ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना भी लाजमी है.

कोतवाली थाने के महज कुछ कदमो पर हुई चोरी के मामले में पुलिस पतासाजी में जुटी हुई है आसपास के सीसीटीव्ही कैमरा खगाले जा रहे तो वही डांग स्क्वाड की भी मदद ली गई. 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें