ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: जंगल का कानून: कुत्तो के हमले घायल हिरण की हुई मौत, जंगल से भटकर पंहुचा था गाँव...

Admin

Mon, Apr 14, 2025

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर.  जिला मुख्यालय से लगे वन परिक्षेत्र सूरजपुर के क्षेत्र से सटे गांव में वन्यजीव सुरक्षित नहीं है तो आप अंदाजा लगा सकते हैं दूर दराज के क्षेत्र में आलम क्या होगा..? शहर से लगे ग्राम पंचायत पचिरा में आवारा कुत्तो के हमले से घायल हिरण की मौत हो गई है। चार दिन पूर्व जंगल से भटकर हिरण पचिरा गांव में पहुचा था। वहाँ आसपास केआवारा कुत्तो ने हिरण पर हमला कर दिया, गांव के ग्रामीणों ने किसी तरह कुत्तो के चंगुल से हिरण को बचाया तब तक हिरण गंभीर रूप से घायल हो चुका था। जागरूक लोगो ने इसकी सूचना वन अमले को देने पर पहुचे वनकर्मियों ने हिरण को उपचार के लिए पशु चिकित्सालय लाया गया जहाँ पर उसका उपचार किया गया। इसके उपरांत शिव पार्क में ले गए। आखिरकार उसकी मौत हो गई, जहाँ जंगल के कानून के तहत उसका अंतिम संस्कार कर दिया। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है जंगल के रक्षक वन्यजीवों की रक्षा करने में असमर्थ है आये दिन वन्यजीव का शिकार किया जा रहा और उसके बहुमूल्य खाल की तस्करी की जा रही। जंगल का दायरा सिकुड़ते जा रहा पेड़ पौधे कांटे जा रहे। जिम्मेदार कुंभकरण की तरह सौये हुए है। फिलहाल कौन करेगा जंगल की रक्षा..?

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें