ब्रेकिंग

1000 रुपये के पंप पर कानून की फजीहत, आरोपियों को जूतों की माला पहनाकर निकाला जुलूस

बंद अस्पताल के बाहर तड़पती रही मां, खुले में प्रसव के बाद बच्चे ने तोड़ा दम; डॉक्टर और एएनएम निलंबित

अस्पताल के ताले नहीं खुले, पर नवजात की सांसें बंद हो गईं, सिस्टम की चौखट पर उजड़ी मां की गोद

भक्ति, शक्ति और परंपरा का पावन संगम, अष्टमी पर माँ दुर्गा को अर्पित होगा दिव्य छप्पन भोग

सूरजपुर में 24 घंटे का 'फोटो-सूट' बना क्यूआर कोड अभियान!

सूचना

: जंगल में हुए लूट मामले में मुख्य आरोपी सहित 2 गिरफ्तार…पुलिस की कार्यवाही..? मेरे बेटे को बेवजह फसाया गया…

Admin

Sat, Dec 4, 2021

सूरजपुर. ओडगी क्षेत्र के पाल दनौली के जंगल में मुर्गा व्यवसायी से लुट के मामले में पुलिस ने फरार मुख्य आरोपी सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. 17 अक्टुबर को ओड़गी के ग्राम पाल दनौली पीकप वाहन में सवार मुर्गा व्यवसायी से रूपये लूट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था तो वही मुख्य आरोपी ईश्वर केंवट उर्फ मोनू फरार था, पुलिस की संयुक्त टीम ने फरार आरोपी मुख्य आरोपी ईश्वर केंवट उर्फ मोनू को आखिरकार पकड ही लिया. पुलिस के पुछताछ में बताया कि लूट के षड़यंत्र में कमलेश यादव भी था जिसके बाद पुलिस ने कमलेश यादव निवासी खालबहरा थाना चांदनी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मेरा बेटा निर्दोश है
इस पुरे मामले में पृथक से लुट के आरोपी बनाये कमलेश यादव की मां रमदसिया 62 वर्ष दो दिनो से पुलिस अधिकारियों का चक्कर लगा रही है और अपने बेटे को बेगुनाहगार बता रही है उसने बताया कि मेेरे बेटे का इस केस में किसी प्रकार का कोई लेना देना नही है वह तो पत्थर तोड कर जीवन यापन कर रहा है उसे बेवजह फसाया गया है. पुलिस अधीक्षक को दिये आवेदन में उसने बताया कि मेरे पुत्र के साथ बहुत बेर्ददी से मारपीट किया गया है और मुर्गा व्यवसायी पिडित नेसार ने सबके समक्ष बोला था कि इस प्रकरण में कमलेश का किसी तरह का लेना देना नही है. गौरतलब है जिले में पुलिस व्यव्स्था बेलगाम हो गई है कभी भी किसी को भी किसी भी अपराध में फसा दिया जाता रहा है वैसे भी जिले में नशीली दवाईयों के साथ अवैध कारोबार करने वाले लोगो को बेचने की खुली छुट है और इन कारोबारियों को दुसरे जिले की पुलिस अवैध नशे की दवाईयों के साथ पकड कर कार्यवाही कर रही है जिससे साफ जाहिर है दाल में कुछ काला ही नही बल्कि पूरी दाल ही काली है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें