ब्रेकिंग

2 मकान तोड़े, फसलें रौंदीं, मंत्री ने मौके पर पहुंचकर दिए मुआवजे के निर्देश

सिलफिली में NSUI और छात्रों ने निकाली पदयात्रा, कॉलेज का घेराव कर सौंपा ज्ञापन

2.5 लाख के नशीले इंजेक्शन सहित 2 गिरफ्तार, कार जब्त ​

विपक्षी सांसदों पर कार्रवाई के विरोध में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग

सूरजपुर में 'प्रतिमा संदेश' अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ

सूचना

: जंगल से मिला युवक का सड़ा-गला शव, हत्या या दुर्घटना? पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज...

Admin

Fri, Apr 11, 2025

सौरभ द्विवेदी

उदयपुर. झिरमिटी के जंगल में युवक का सड़ा-गला शव मिला है, यह हत्या या दुर्घटना? पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज,तीन दिनों से लापता था युवक ,उदयपुर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है | ग्राम झिरमिटी, अलकापुरी निवासी जीरजोधन पिता बौधा कुजूर का सड़ा-गला शव आज शुक्रवार को सतखन्ना नाला के पास जंगल में मिला। जीरजोधन 8 अप्रैल की सुबह करीब 8 बजे अंबिकापुर रजिस्ट्री का नकल निकलवाने के लिए घर से निकला था, लेकिन शाम तक वापस नहीं आया। परिजनों ने दो दिन तक उनकी खोजबीन की, लेकिन कोई अता-पता नहीं मिला। इसके बाद 10 अप्रैल को उदयपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।पुलिस और परिजनों के मुताबिक, 10 अप्रैल को जीरजोधन की गाड़ी घटनास्थल से कुछ दूरी पर ऊपर की ओर बरामद हुई थी। आज जंगल में तलाशी के दौरान सतखन्ना नाला के पास जीरजोधन का शव सड़ी-गली हालत में मिला। शव से उठ रही दुर्गंध और उसमें पड़े कीड़ों के कारण आसपास मौजूद लोग परेशान दिखे। उदयपुर थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर के नेतृत्व में उप-निरीक्षक आभाष मिंज और अन्य पुलिस कर्मियों ने घटनास्थल का मुआयना किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की मर्चुरी में रखवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जीरजोधन की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह हत्या, दुर्घटना या अन्य कोई वजह हो सकती है। मृतक के परिजन सदमे में हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने भी इस घटना पर शोक जताया है। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ शुरू की है और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें