ब्रेकिंग

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूरजपुर में मरे हुए किसान को दिया 1.29 लाख का लोन, अब बेटे से मांगा जा रहा 'मुर्दे का ब्याज'

राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया सरल करने मुख्यमंत्री से मांग, सरपंच संघ ओड़गी ने सौंपा ज्ञापन

पैरेंट्स मीटिंग से पिता के साथ लौट रही 13 वर्षीय रिद्धिमा की मौके पर मौत, अनियंत्रित ट्रैक्टर ने कुचला

सूरजपुर के ‘स्नेह संबल’ ने बदली उपेक्षित बुजुर्गों की दुनिया, जिला प्रशासन ने नवाजा

सूचना

: जनपद सदस्य का चुनाव की तैयारी कर रहे युवा को दबंगो ने की मारपीट... सत्ता से जुडे लोगो ने मारपीट कर किया लहुलुहान...कोतवाली थाने मे पिडित ने की शिकायत...

Admin

Sun, Dec 29, 2019

राजेश सोनी

सूरजपुर -ग्राम पंचायत के चुनाव आते ही ग्रामीण क्षेत्रो मे मारपीट धमकी चमकी का दौर शुरु हो गया है। बीती रात 28 दिसंबर को देवनगर के पास कल्याणपुर निवासी हरीनारायण साहु के साथ गावं के ही फुलचंद साहु,लालचंद्र साहु, गौतम साहु ने हरीनारायण को जमकर लात जुते हाथ से मारपीट कर लहु लुहान कर दिया। जिसकी कोतवाली थाने मे शिकायत की गई है पिडित ने बताया कि वह जनपद सदस्य का चुनाव की तैयारी कर रहा था, इसी मददेनजर उसके साथ गांव के सत्ता पक्ष के दंबंग फुलचंद साहु,लालचंद्र साहु,गौतम साहु ने मारपीट की साथ ही बोले की तु मेरे सामने चुनाव लड रहा है तेरी इतनी औकात हो गई यह बोलते हुये लात जुते हाथ से मारपीट कर दिये साथ ही उसका मोबाईल तोड दिये। मारपीट से आहत हरीनारायण के शरीर पर चोट के निशान पड गये है, तो वही पुलिस ने पिडित के साथ सत्ता पक्ष के दबाव के आगे अभी तक अपराध दर्ज नही किया है सिर्फ पीडित का मुलाहिजा करा कर मामले को चलता किया जा रहा है। बरहाल पंचायत चुनाव के रुझान आना चालु हो गया है पंचायत चुनाव के दौरान भारी संख्या मे विवाद मारपीट होने की आशंका बनी रहती है।

पीड़ित

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें