ब्रेकिंग

नारी सशक्तिकरण से सुपोषित समाज तक, युवा साथी फाउंडेशन का महासंकल्प

शिक्षा विभाग का कीर्तिमान, अब स्कूल की छत से बरसेगा 'ज्ञान' का पानी

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

सूचना

: जानिए.. किस ठेका प्रथा के विरोध में कर्मचारियों ने बोला हल्ला

Admin

Wed, Jul 18, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर- जिले के अनियमित कर्मचारियों ने बुधवार को जिला मुख्यालय सूरजपुर में जमकर हल्ला बोला। स्थानीय रंगमंच मैदान में आमसभा के बाद रैली निकाली और छत्तीसगढ़ प्रगतिशील संयुक्त कर्मचारी संघ के बैनर तले 4 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। जिले के अनियमित कर्मचारियों के द्वारा सोमवार से लेकर बुधवार तक तीन दिवसीय आंदोलन जिला मुख्यालय सूरजपुर में किया गया। नौकरी में ठेका प्रथा बंद करने आउटसोर्सिंग से कर्मचारियों की नियुक्ति करने की प्रथा को समाप्त करने के साथ-साथ विभिन्न 4 सूत्रीय मांगों को लेकर पहले दिन धरना प्रदर्शन किया और दूसरे दिन सद्बुद्धि महायज्ञ के माध्यम से शासन का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इसके बाद भी शासन और प्रशासन का ध्यान इनकी ओर आकर्षित नहीं हुआ और इनकी मांग पूरी नहीं की गई तो तीसरे दिन रैली निकालकर पूरे शहर में कर्मचारियों ने हल्ला बोला। ठेका प्रथा बंद करो और आउटसोर्सिंग बंद करो जैसे नारे के माध्यम से ध्यान आकर्षित कराया। मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन छत्तीसगढ़ प्रगतिशील संयुक्त कर्मचारी संघ के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने रैली निकालकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया इस दौरान उन्होंने 4 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में उन्होंने अपनी 4 सूत्री मांगों को शामिल किया है और मांगे पूर्ण न होने की स्थिति में गुरुवार से संभाग और राज्य स्तर पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें