ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: जिला बदर आदेश के उल्लघंन पर पुलिस ने किया गिरफ्तार...

Admin

Tue, Dec 17, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. जिला बदर आदेश के उल्लघंन पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी के विरूद्ध जारी 3 स्थाई वारंट में गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया है। जिला बदर का आरोपी जो तयशुदा वक्त से पहले जिले में आने की सूचना मिलते ही पुलिस दबिश देकर पकड़ा और आगे की कार्यवाही की जा रही है तो वहीं आरोपी के विरूद्ध 3 स्थाई वारंट भी न्यायालय से जारी था जिसके तहत् उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। गौरतलब है कि जिला दण्डाधिकारी सूरजपुर के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3 व 5 के तहत दिनांक 08.04.2024 को आदतन अपराधी राजेश साहू पिता राम नारायण साहू निवासी ग्राम खड़गवां चौकी बसदेई को 1 वर्ष के लिए जिला बदर का आदेश जारी किया था जिसमें जिला सूरजपुर तथा सीमावर्ती राजस्व जिला सरगुजा, कोरबा, कोरिया, बलरामपुर, रामानुजगंज, मनेन्द्रगढ़, सिंगरौली जिला क्षेत्र से एक वर्ष के लिए बाहर चले जाने का आदेश था। लेकिन जिला दण्डाधिकारी के आदेशों का उल्लघंन कर आरोपी राजेश साहू दिनांक 17.12.2024 को ग्राम खड़गवां व बंजा में देखे जाने की सूचना बसदेई पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने ग्राम बंजा में दबिश देकर जिला बदर आरोपी राजेश साहू को पकड़ा। आरोपी के विरूद्ध न्यायालय से जारी मारपीट, झूठा साक्ष्य सहित अन्य धाराओं में 3 स्थाई वारंट जारी हुआ था, आरोपी राजेश साहू को गिरफ्तार कर स्थाई वारंट के परिपालन में न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें