ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: जिले में अब तक 198776.80 क्विंटल धान की खरीदी, खरीदी केंद्रों में बेहतर व्यवस्था, माइक्रो ए.टी.एम. से भुगतान...

Admin

Mon, Dec 2, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर.  प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में इस वर्ष किसानों से धान खरीदी की अधिकतम सीमा 21 क्विंटल प्रति एकड़ निर्धारित की गई है। राज्य शासन के इस निर्णय से जिससे जिले के किसानों में न केवल खुशी व्याप्त है बल्कि उनमें धान खरीदी को लेकर बेहद उत्साह भी नजर आ रहा है। धान खरीदी समितियों द्वारा टोकन से लेकर केन्द्र में दिए जा रहे सुविधाओं को लेकर भी कृषकजन काफी खुश व संतुष्ट हैं। सूरजपुर जिले में इस बार धान खरीदी के लिए 54 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं।  इसके अलावा खरीदी केंद्रों में माइक्रो ए.टी.एम. की सुविधा से भुगतान आसान हो गया है। इस एटीएम के जरिए किसान 10 हजार रुपए तक निकासी कर सकते हैं।  जिले में कुल 64,667 किसान पंजीकृत हैं इन पंजीकृत किसानों में से अब तक जिले के 3961 किसानो से 198776.80 क्विंटल धान की खरीदी हुई है। जिन्हें 45 करोड़ 71 लाख 86 हजार 640 रुपए का भुगतान किए जा चुका है। जिसमें 09 करोड़ 07 लाख 86 हजार 662 रुपए की ऋण वसूली भी शामिल है। इनमें धान उपार्जन केन्द्र चन्दरपुर में 14249.20 क्विंटल, देवनगर में 17185.60 क्विंटल, पोड़ी में 16420.80 क्विंटल, रेवटी में 10753.60 क्विंटल, शिवप्रसाद नगर में 16934 क्विंटल, सूरजपुर में 7688.80 क्विंटल और सोनपुर में 8252.40 क्विंटल धान खरीदी हुई है। सूरजपुर विकासखण्ड क्षेत्र के पम्पापुर, झारपारा निवासी विजय कुमार साहू  ने आज 65 क्विंटल धान बेचने के लिए धान उपार्जन केन्द्र पहंुचे। किसान श्री साहू ने कहा कि धान खरीदी केन्द्र में अच्छी व्यवस्था है। किसानों का अच्छा सहयोग मिल रहा है। किसानों के लिए सारी सुविधा उपलब्ध है। सोसायटी प्रबंधकों और स्टाफ का भी सभी किसानों को सहयोग मिल रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें