ब्रेकिंग

नारी सशक्तिकरण से सुपोषित समाज तक, युवा साथी फाउंडेशन का महासंकल्प

शिक्षा विभाग का कीर्तिमान, अब स्कूल की छत से बरसेगा 'ज्ञान' का पानी

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

सूचना

: जिले में फैशन शो का हुआ ऑडिशन....

Admin

Mon, Feb 15, 2021

राजेश सोनी
सूरजपुर- सनराइज यूथ मंडल द्वारा आयोजित एवं आशा द होप द्वारा संचालित फैशन शो का पहला ऑडिशन का आयोजन नगर के सेवा कुंज में किया गया।जिस के मुख्य अतिथि राहुल अग्रवाल जज के तौर उपस्थित थे.मंडल की आयोजक दिव्यानी सिया मुख्य जज वं प्रीति जैन,मीना राजेंद्रन,हेमलता गुप्ता उपस्थित थी।प्रोग्राम को होस्ट सीमा गर्ग ने किया. जिले के विभिन्न ग्राम व विश्रामपुर से भी 50 बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया एवं फैशन शो में अपने-अपने टैलेंट को प्रस्तुत किया.इसका उद्देश्य था कि गांव के बच्चे जो अपने प्रतिभाओं को प्रदर्शित नहीं कर पाते हैं उन बच्चों को अपने प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने के लिए एक ऐसा प्लेटफार्म दिया जाए जो अपने प्रतिभाओं को प्रदर्शित कर सकें.आशा द होप एवं सनराइज यूथ मंडल के साथ मिलकर एक नई सोच एक नई दिशा देने की भरपूर प्रयास किया गया है. कार्यक्रम में बच्चों के साथ माता-पिता ने भी भरपूर सहयोग करते हुए बच्चों को 14 फरवरी मातृ पितृ पूजन दिवस के रूप में एक अच्छा उदाहरण प्रस्तुत किया.इस प्रकार के आयोजनों की पहल के लिए आशा द होप ने सुनील अग्रवाल को श्रेय देते हुए कहा कि श्री अग्रवाल ने संस्था का हौसला बढ़ाते हुए फैशन शो के लिए प्रेरित किया और हम यह आयोजन कर पाए. कार्यक्रम में आशा द होप सदस्य कुसुम जैन,किरण मोंगिया,संतोषी यादव,रेखा यादव,मंजू ठाकुर,अमिता गुप्ता,पूजा अग्रवाल,सुमन वर्मा,कविता पांडे,अरुणा शर्मा के साथ अन्य सदस्यो ने अथक प्रयास की और सहयोग प्रदान किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें